PRD जवानों की जल्द बढ़ाई जा सकती है रिटायरमेंट की आयु , सेवा नियमावली में होगा संशोधन
उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की सेवानिवृत्त की आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष जल्द की जाएगी। महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिए जाने के अलावा अन्य सरकारी छुट्टियों का लाभ भी दिया जाएगा। जवानों के रिटायरमेंट की आयु बढ़ाए जाने को लेकर सेवा नियमावती में संसोधन का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।

इस बात की पुष्टि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने की। इस प्रस्ताव को संभवत: उत्त्राखंड सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक में अनुमोदन लाया जा सकता है।
मंत्री ने बताया कि सेवा नियमावली में कुछ और संशोधन किए जाने का प्रस्ताव है। नियमावली में संसोधन के मुद्दों में मृतक आश्रित को सेवा पर रखे जाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा राष्ट्रीय पर्वों पर छुट्टी नहीं मिलती। मंत्री ने बताया सेवा नियमावली में अवकाश का प्रावधान भी किया जाएगा।
इसके अलावा सेवा नियमावली में संशोधन करके महिला जवानों को चाइल्ड केयर अवकाश देने का प्रवाधान किया जाएगा। मंत्री ने बताया सेवा नियमावली में संसोधन को लेकर लंबे समय से प्रस्ताव है जिस पर विचार चल रहा था लेकिन अब संसोधन के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
बता दें सेवा नियमावली में संसोधन का लाभ 9,300 जवानों को होगा क्योंकि लंबे समय से वो रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने और मृतक आश्रित को सेवा में रखने की मांग कर रहे हैं।
पीआरडी जवानों की कई मांगे जो लंबित हैं उनमें मानदेय में दी जाने वाली 570 रुपये की कटौती को बंद करना, मानदेय बढ़ाया जाए, होमगार्ड के जैसे मानदेय और अन्य सुविधाएं, राष्ट्रीय पर्वों और अन्य अवकाश के दिनो में काम करने पर अनुपस्थिति ना लगाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications