अंकिता मर्डर केस: रिजॉर्ट के शेफ का खुलासा, घटना वाली रात 4 लोगों का खाना तैयार करने का मिला था ऑर्डर

देहरादून, सितंबर 24। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में रोजाना रह-रहकर नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को गहन जांच करने के आदेश दिए हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की बात कही है। वहीं प्रदेश की जनता में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश में है। ऐसे में उस रिजॉर्ट के स्टाफ ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है, जहां कथित तौर पर अंकिता की हत्या हुई थी।

Recommended Video

    Ankita Bhandari Case: Resort के Staff ने बताया उस रात क्या-कुछ हुआ था? | वनइंडिया हिंदी | *News
    Ankita Murder case

    क्या कहा रिजॉर्ट के स्टाफ ने?

    न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारी मनवीर चौहान ने बताया है कि घटना वाली रात 8 बजे उनके पास अंकित आर्य का फोन आया था कि वो 4 लोगों का डिनर तैयार करे। लगभग 10:45 बजे अंकित रिजॉर्ट में आया और स्टाफ से कहा कि वो आज अंकिता के कमरे में डिनर लेकर जाएगा, लेकिन मैंने कहा कि हमारा स्टाफ यह काम कर लेगा, लेकिन वो नहीं माना।

    अगले दिन कमरे में नहीं थी अंकिता- स्टाफ

    मनवीर चौहान ने आगे बताया कि अंकित रिजॉर्ट के स्टाफ को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। मनवीर ने बताया कि अगले दिन अंकिता अपने रूम में नहीं थी, उसका बैग और रात का खाना सब कमरे में ही था। मनवीर ने यह भी बताया है कि अंकिता ने रोते-रोते कॉल भी की थी और उसने कहा था कि मेरा बैग ले आओ, मेरा बैग सड़क पर रख दो, जब रिजॉर्ट स्टाफ बैग लेकर गया तो वो रूम में नहीं थी।

    आज बरामद हुआ अंकिता का शव

    आपको बता दें कि उत्तराखंड में अंकिता मर्डर केस को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। अंकिता भंडारी का शव शनिवार सुबह ऋषिकेश में चिल्ला पावर हाउस के पास एक नहर में से मिली। अंकिता भंडारी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। वो बीते 18-19 सितंबर से लापता थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+