कतर से उत्तराखंडी समेत 8 भारतीयों की रिहाई, भाजपा अध्यक्ष भट्ट बोले-मौत को जिंदगी में बदलने वाली घटना

भाजपा ने कतर से उत्तराखंडी समेत 8 भारतीयों की रिहाई पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मौत को जिंदगी में बदलने वाले इस घटनाक्रम ने पुनः साबित किया है कि दुनिया में मोदी जी का डंका बज रहा है।

 Release of 8 Indians including Uttarakhandi from Qatar, BJP President mahendra Bhatt said

पूर्व नौसेना कर्मियों के भारत वापिस पहुंचने पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी ऐतिहासिक और मृत्यु को जीवन में परिवर्तित करने वाली है। क्योंकि कतर जैसे कट्टर कानून वाले देश में अपने लोगों के पक्ष में निर्णय वह भी जब जासूसी जैसे देशद्रोही झूठे आरोप उन पर लगाए गए हों। ऐसी कठिन परिस्थितियों में जब इजराइल फिलिस्तीन युद्ध के हालतों में अधिकांश अरब देश, बड़े बड़े देशों की भी नही सुन रहे हों।

कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमत्कारिक नेतृत्व भारत के पास है। जिनकी कूटनीतिक एवं रणनीतिक कुशलता का ही नतीजा है कि हमारे 8 जांबाजों की मौत की सजा को कतर ने पहले उम्रकैद में बदला और अब एक माह में रिहा भी कर दिया।

भट्ट ने रिहा हुए भारतीयों में शामिल देहरादून के सौरभ वशिष्ठ के परिजनों को भी उसके सकुशल वापिसी पर बधाई दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस अभियान में लगे विदेशमंत्री एस जयशंकर और उनकी राजनयिक टीम का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी अनेक अवसरों अफगानिस्तान संकट, गल्फ देशों में गृह युद्ध की परिस्थितियां, यूक्रेन रूस युद्ध या हूती विद्रोहियों के कब्जे से जहाजों को छुड़ाना हो प्रत्येक मोर्चे पर हजारों भारतीयों को बचाकर मोदी सरकार स्वदेश लेकर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+