कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति Girdhari Lal Sahu की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने मांगा जबाव, जानिए पूरा मामला
Girdhari Lal Sahu उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार से लेकर उत्तराखंड तक इस मामले में गिरधारी लाल साहू चौतरफा घिर गए हैं। कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
बिहारी की लड़कियों को लेकर गिरधारी लाल साहू के आपत्तिजनक बयान के बाद से सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है। उस मामले में अब मुजफ्फरपुर कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

गिरधारी लाल साहू के आपत्तिजनक बयान के बाद एडीजे प्रथम की अदालत में परिवाद दायर किया गया था, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू को नोटिस जारी करते हुए उसने जवाब तलब किया है। गिरधारी लाल साहू के आपत्तिजनक बयान पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा परिवाद दाखिल किया था। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने गिरधारी लाल साहू को मुख्य अभियुक्त बनाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि है कि 2 और 3 जनवरी 2026 को गिरधारी लाल साहू ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक बयान प्रसारित किया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं। गिरधारी लाल साहू के इस बयान को प्रथम दृष्टया कोर्ट ने गंभीर माना है। इसीलिए मामले का संज्ञान लिया है और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
एक अन्य मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीते दिनों देहरादून के डालनवाला थाने में तहरीर देकर गिरधारी लाल साहू के खिलाफ महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपों में कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के साथ उन्होंने दौलाघट में आयोजित एक सभा के दौरान दिए गए कथित आपत्तिजनक भाषणों से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर देहरादून पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए पूरी पत्रावली जांच के लिए एसएसपी अल्मोड़ा को भेज दी है। इस प्रकरण को लेकर देहरादून एसएसपी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के बीच संवाद भी हो चुका है। अब अल्मोड़ा पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी। बता दें कि विवाद बढ़ा तो गिरधारी लाल ने सफाई दी और वे इस पूरे प्रकरण को लेकर माफी मांग चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications