रक्षाबंधन 2023: चंद्रयान-3 और मोटे अनाज थीम पर आधारित राखिंयां ,ISRO के साथ ही यहां भेजे जा रहे ये खास आइटम
देहरादून के स्वयंसेवी महिलाओं ने इस बार चंद्रयान-3 और मोटा अनाज थीम पर आधारित राखियां तैयार की है।
चंद्रयान-3 के सफल लेंडिंग के बाद अब हर कोई अपने अपने अंदाज में देश को बधाइयां दे रहे हैं। इसके साथ इसरो और मोदी सरकार को भी शुभकामनाएं भेजी जा रही है। इस बीच रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए अब इस पवित्र त्यौहार को भी चंद्रयान-3 की सफलता से जोड़ा जा रहा है। देहरादून के स्वयंसेवी महिलाओं ने इस बार चंद्रयान-3 और मोटा अनाज थीम पर आधारित राखियां तैयार की है।

रक्षाबंधन के लिए अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में हर कोई इस पवित्र त्यौहार को मनाने के लिए तैयारियों में जुटा है। संस्कार परिवार देहरादून विगत 25 सालों से और आजिविका एजुकेशन के साथ मिलकर 9 सालों से लगातार रक्षाबंधन पर देश के प्रति गहरी आस्था के प्रतीक मुद्दों को शामिल करता आ रहा है। जिस साल जो भी देश से जुड़ी घटना या उपलब्धि होती है, उस तरह की थीम पर आधारित राखियां तेयार करती आ रही है।
इस बार इस अभियान को चंद्रयान-3 से भी जोड़ा गया है। अब राखियां तैयार होते ही इसरो के वैज्ञानिकों को भेजी जा रही है। इसके साथ ही देश के जवानों, सुरक्षाबलों और अन्य सुरक्षाकर्मियों को भेजा जा रहा है। आचार्य बिपिन जोशी ने बताया इस वर्ष भी उत्तराखंड सब एरिया के माध्यम से सैनिकों के लिए, आईटीबीपी देहरादून, बीएसएफ डोईवाला, कैंट कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को और अन्य लोगों को डाक से राखी प्रेषित की जा रही है।
संस्कार परिवार और आजीविका एजुकेशन की ओर से इस बार रक्षाबंधन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अवसर और चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर देहरादून की बहिनों ने मोटे अनाज और चंद्रयान 3 की थीम पर सैकडों राखियां तैयार की हैं। देहरादून की बहिनों ने इसरो के वैज्ञानिकों, सैनिक बलों, अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस बलों के साथ साथ प्रधानमन्त्री, राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आदि के लिए स्वनिर्मित अंतराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष और चंद्रयान 3 अभियान की सफलता की थीम पर आधारित राखियों को भेजना आरंभ कर दिया है।अभियान में आजीविका एजुकेशन के डायरेक्टर आजीव विजय समेत कई महिलाओं का सहयोग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications