देहरादून के एक ही परिवार के 4 लोगों के राजस्थान में शव मिलने से सनसनी,सामूहिक आत्महत्या या कुछ और
उत्तराखंड के एक ही परिवार के 4 लोगों के राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बाजालीज क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई। चारों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि देहरादून का ये परिवार राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन को गए थे। चारों 11 जनवरी को देहरादून से बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे।

देहरादून के रायपुर स्थित बांगखाला चकतुनवाला निवासी 58 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, उनकी पत्नी 55 वर्षीय कमलेश, 33 वर्षीय बेटा नितिन कुमार और 32 वर्षीय बेटी नीलम 11 जनवरी को देहरादून से ट्रेन में बैठकर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए गए थे। चारों मेहंदीपुर की रामकृष्ण धर्मशाला में ठहरे हुए थे। 14 जनवरी शाम को कर्मचारी सफाई करने कमरे में पहुंचा था। तो होश उड़ गए।
कमरे में दो लोग अचेत अवस्था में बेड पर और दो जमीन पर पड़े मिले। सफाई कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना धर्मशाला प्रबंधन को दी। जिसके बाद राजस्थान पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टरों को बुलाया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा था कि कमरे में पड़े मिले परिवार के कुछ सदस्यों के मुंह से झाग निकल रहा था।
ऐसे में पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता और बेटा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करते थे। मृतकों में दंपति, बेटा और विवाहित बेटी शामिल हैं। चारों के शव मेंहदीपुर की धर्मशाला के कमरे में मिले। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्रथम दृष्टया राजस्थान पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान कर चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र के परिवार के चारों सदस्यों ने मंगलवार सुबह यानी मकर संक्रांति के दिन बालाजी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद सुबह 8 बजे वो बालाजी के दर्शन करके धर्मशाला लौट आए थे। जिसके बाद ये घटना सामने आ गई।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications