रायपुर में जनसेवा केन्द्र में हुई लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत 3 गिरफ्तार, ऐसे रची साजिश
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में जनसेवा केन्द्र में हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना के मास्टर माइंड दिलशाद सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड में घायल हो गया। आरोपियों को लूट में 70 हजार रूपए हाथ लगे थे।
घटना के मास्टर मांइड दिलशाद द्वारा बताया गया कि 05 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात वादी अरूण पाल के भाई मंजीत से हुई थी, जिसके द्वारा उसे तीन लाख रूपए का लोन दिलाने की बात कही थी। जिस वजह से उसका जनसेवा केन्द्र में आना-जाना लगा रहता था। अभियुक्त साहिल और दिलशाद एक ही गांव के रहने वाले हैं। जिसमें साहिल ने अन्य आरोपियों को भी शामिल कर लिया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 11 मार्च को अरूण पाल द्वारा थाना रायपुर में लिखित तहरीर दी गई कि उनका वाणी विहार भगत सिंह कालोनी में जनसेवा केन्द्र है, जहां से वह मनी ट्रांसफर का कार्य करते है। 3 युवको द्वारा उनकी जनसेवा केन्द्र पर आकर उनसे तमंचे की नोक पर 70 हजार रूपए लूट लिए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिजनौर के गिरोह के शामिल होने की जानकारी मिली। इसमें से एक व्यक्ति दिलशाद जो कि जनसेवा केन्द्र के मालिक का परिचित था, को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मुठभेड हो गई।
1 अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 अभियुक्त साहिल पुत्र यूनूस, निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर के पैर तथा हाथ में गोली लग गई तथा दूसरा अभियुक्त अधेंरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्त कामिल पुत्र कय्यूम, निवासी मौहल्ला शासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर को घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल से गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications