राफ्टिंग के शौकीनों को ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए करना होगा दो माह का इंतजार, ये है वजह
राफ्टिंग के शौकीनों को अब ऋषिकेश में गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए अब दो माह का इंतजार करना होगा। कल 1 जुलाई से गंगा में रिवर राफ्टिंग बंद हो जाएगी। अब एक सितंबर से ही राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा।
राफ्टिंग के शौकीनों को अब ऋषिकेश में गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए अब दो माह का इंतजार करना होगा। कल 1 जुलाई से गंगा में रिवर राफ्टिंग बंद हो जाएगी। अब एक सितंबर से ही राफ्टिंग का संचालन शुरू होगा।

हर साल बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण रिवर राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक रहती है। बीते दिनों में राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। सुबह से लेकर शाम तक करीब 15 सौ पर्यटक राफ्टिंग का आनंद उठा रहे थे।
पर्यटन विभाग की ओर से भी इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। बारिश के मौसम के कारण शुक्रवार के बाद राफ्टिंग के संचालन पर रोक लग जाएगी। इन दो महीनों में राफ्ट को गंगा में उतरने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऋषिकेश साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह बनती जा रही है। यहां पर रिवर राफ्टिंग के साथ ही दूसरी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज होती है। जिसके कारण पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रहती है। ऐसे में ऋषिकेश अब पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications