चुनाव हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी की इन खूबियों के कारण उन्हें बनाया जा रहा दोबारा उतराखंड का सीएम
देहरादून, 21 मार्च। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी दोबारा उत्तराखंड मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भुवन कापड़ी से 6951 वोटों से हारे पुष्कर सिंह धामी की हार ने सभी को अचंभित कर दिया था। धामी की आखिर खासियत क्या है कि उन्हें भाजपा आलाकमान ने हारने के बावजूद उन्हें सीएम की कुर्सी पर बैठाने का फैसला किया है?

उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के सीएम धामी
47 साल के पुष्कर सिंह धामी जुलाई 2021 में उत्तराखंड के पहली बार सीएम नियुक्त किए गए थे उन्होंने तत्कालीन सीएम तीरथ सिंह रावत की जगह लेते हुए राज्य के 11वें सीएम के तौर पर उत्तराखंड की बागडोर संभाली थी । वो उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के सीएम बने थे।

महज 100 दिनों तक सीएम के तौर पर धुआंधार की बैटिंग
पुष्कर सिंह धामी ने सीएम बनने के बाद महज 100 दिनों तक उत्तराखंड की बांगडोर संभाली जिसमें उन्होंने राज्य में भाजपा की बिगड़ी हई छवि को सुधारा और इतने कम समय के कार्यकाल में प्रदेश में काई उपलब्धियां भी हासिल की।सीएम के पर पर रहते हुए उन्होंने जो राज्य के लिए काम किए उसकी तारीफ पीएम मोदी समेत अन्य दिग्गज नेताओं ने भी की थी। पीएम मोदी ने उनकी तारीफ करते धामी को युवा ऊर्जावान की संज्ञा देते हुए उन्हें अपना मित्र तक कहा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें 20-20 का धाकड़ बल्लेबाज़ कह चुके हैं।
Recommended Video

सीएम बनते ही किए ये बदलाव
- मुख्य सचिव को हटाया, सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला,
- स्वयं कई विभाग संभालने के बजाय दूसरे मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी
- 24000 हज़ार रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा करते ही . भर्ती प्रक्रिया आरंभ करवाई।
- प्रदेश में अलग स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया
- देवस्थानम बोर्ड के मामले को सुलझाने के लिए हाई पावर कमेटी का गठन
- कोरोना प्रभातिव उत्राखंड के पर्यटन क्षेत्र के लिए 200 करोड़ का पैकेज जारी किया
- चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ का पैकेज दिया।
- उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में स्टाइपेंड को बढ़ाकर 17 हज़ार किया गया
- महिलाओं को सबल बनाने के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरूआत की
- कोविड महामारी के कारण आयु सीमा में 1 वर्ष छूट दी।
- बेरोजगारों से भर्ती परीक्षा में आवेदन शुल्क में छूट
- इसके अलावा अन्य कई बदलाव किए

धामी की रग-रग में बसा है राष्ट्रवाद
पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट तहसील के एक गांव में टुण्डी के एक सैनिक परिवार में जन्में की रग-रग में संघवाद, राष्ट्रवाद भरा है। सितंबर, 1975 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जन्मे धामी ने 33 वर्षों तक आरएसएस और उसके संबद्ध निकायों में विभिन्न पदों पर काम किया है । वह 10 साल तक एबीवीपी के सदस्य भी रहे, इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के अवध प्रांत में काम किया ।

कोश्यारी के काफी करीबी हैं धामी
भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी ने भाजपा की युवा इकाई से राजनीति की शुरुआत की थी और 2002 से 2008 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। धामी कोश्यारी के ओएएसडी भी रहे। 2002 से 2008 तक प्रदेश में युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर एकजुट किया। इस दौरान सरकार से राज्य के उद्योगों में युवाओं के लिए 70 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करवाना उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

लखनऊ विवि से धामी का है ये कनेक्शन
पुष्कर सिंह धामी लखनऊ विवि से 1994 में बीए किया है एबीपी का सदस्य होने के नाते इस विवि से छात्र राजनीति में सक्रिय हुए थे । पढ़ाई के दौरान की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए और 1990 से लेकर 1999 तक परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

पुष्कर सिंह धामी प्रोफाइल
पुष्कर सिंह धामी - 12 वें मुख्यमंत्री
जन्म-16 सितंबर, 1975
परिवार
पिता: शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक)
माता: श्रीमती बिशना देवी
पत्नी: श्रीमती गीता धामी
पुत्र : दिवाकर , प्रभाकर
पुष्कर सिंह धामी की शैक्षणिक योग्यता
लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) स्नातक (BA),वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)
पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक करियर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक
संघ आयु - ३२ वर्ष विश्वविद्यालय स्तर(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक कार्यकर्त्ता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (१० वर्ष), कार्य क्षेत्र - उत्तर प्रदेश
धामी का राजनीतिक जीवन
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा,उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
विशेष कार्याधिकारी भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )
राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )
प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,उत्तराखंड 2016 से
विधायक खटीमा,उत्तराखंड 2012-2017 )
विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2017-2022 )
मुख्यमंत्री उत्तराखंड- 4 जुलाई 2021 से अब तक
क्या KRK आईपीएल टीम संभालेंगी जूही की बेटी जान्ह्वी और शाहरूख के बच्चे सुहाना- आरयन? जानें सच












Click it and Unblock the Notifications