BJP प्रदेश प्रवक्ता की बेटी को UPSC में 19वीं रैंक मिलने पर CM धामी ने दी बधाई, बोले- देवभूमि को आप पर गर्व
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ निवासी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी डॉ. दीक्षा जोशी ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) 2021 में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त किया।
देहरादून, 31 मई: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ निवासी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी डॉ. दीक्षा जोशी ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) 2021 में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त किया। उनकी इस शानदार प्रदर्शन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है।

Photo Credit:
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुरेश जोशी जी सुपुत्री डॉ. दीक्षा जोशी जी को UPSC सिविल सेवा परीक्षा - 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई।
यह आपके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और कर्मनिष्ठा का प्रतिफल है जो आपने इस लक्ष्य को प्राप्त कर संपूर्ण देवभूमि को गौरवान्वित किया है। मेरी ओर से आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications