दिवाली से पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को तोहफे देने की धामी सरकार की तैयारी, इनकी लग सकती है लॉटरी

दिवाली से पहले धामी सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़े तोहफे देने की तैयारी में है। दायित्वधारियों की एक बड़ी लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। इन लिस्ट में दो दर्जन से ज्यादा नाम शामिल हो सकते हैं।

pushkar Dhami government is preparing to give gifts to BJP workers before Diwali, lottery

उत्तराखंड में धामी सरकार एक बार फिर कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। इसके लिए दिवाली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भाजपा संगठन की ओर से इस बात के संकेत मिले हैं कि जल्द ही 30 नामों की दूसरी सूची सरकार जारी कर सकती है।

इसमें भी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल किया जा सकता है। जो कि निगम, बोर्ड, परिषदों की कुर्सी संभालेंगे। खुद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि दायित्वों को तीन चरणों में बांटने की तैयारी है। पहले चरण में 10 नामों पर मुहर लगाई जा चुकी है। अब दूसरे चरण में 30 नामों पर मुहर लगाई जा सकती है।

इसके बाद तीसरे चरण में अन्य नामों पर विचार किया जाएगा। माना जा रहा है कि भाजपा ऐसे पूर्व विधायकों या फिर सीनियर नेताओं को भी जिम्मेदारी दे सकती है जो कि चुनाव हार गए या फिर जिन्हें किसी कारणवश टिकट ​नहीं मिला।

पार्टी सूत्रों का दावा है कि दायित्वों की पहली सूची जारी होने के बाद संगठन और सरकार पर पार्टी नेताओं का जबर्दस्त दबाव है। दावेदार दिल्ली से लेकर देहरादून और सीएम से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत तमाम सीनियर नेताओं के चक्कर काट रहे हैं।

ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों से पहले सरकार और संगठन इस तरह के किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती। इसके लिए संगठन फूंक फूंक कर कदम रख रही है। साथ ही सभी वर्ग, समीकरण को साधने की कोशिश की जा रही है। जिसमें महिलाओं, ओबीसी सभी वर्ग विशेष पर फोकस किया जा रहा है। जिसके​ हिसाब से दायित्व बांटे जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+