धामी सरकार ने अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए विशेष प्रकोष्ठ का किया गठन, ACS अध्यक्ष समेत ये किए गए शामिल
उत्तराखंड में धामी सरकार ने अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

बता दें कि ब्रिटेन से लौटने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन करने की बात की थी। जिसके क्रम में आज इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ सेल में इंटेलिजेंस प्रमुख अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडे और सेवानिवृत्त निदेशक सुधीर नौटियाल को सदस्य और सचिव शैलेश बगौली को समन्वयक बनाया गया है।
उत्तराखंड सरकार दिसंबर में निवेशक सम्मेलन कराने जा रही है। इसी कड़ी में सरकार विदेशी और विदेश में रह रहे भारतीयों से उत्तराखंड में निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है। ऐसे में विदेशों में रह रहे अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन करने से उनकी समस्याओं और सहायता के साथ ही अपनी बात रखने का मंच मिल गया है। जो कि प्रदेश के विकास में भी अपना योगदान दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications