Dhami cabinet Decisions: आजीवन वृद्धावस्था और विधवा पेंशन को मंजूरी, जियो थर्मल नीति पर भी मुहर
Dhami cabinet Decisions: उत्तराखंड की धामी कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जियो थर्मल नीति पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति जताते हुए मुहर लगी। इसके साथ ही धामी सरकार ने बच्चों की आयु 18 वर्ष अधिक होने पर उनकी वृद्धावस्था पेंशन को न रोकने का निर्णय लिया।
सरकार ने अब आजीवन वृद्धावस्था और विधवा पेंशन देने का निर्णय लिया गया। भाजपा ने धामी सरकार द्वारा लिए, आजीवन वृद्धावस्था और विधवा पेंशन देने के निर्णय को सामाजिक सुरक्षा में ऐतिहासिक बताया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, इससे बच्चों के बालिग होने पर बुजुर्गों की उनपर निर्भरता कम हो जाएगी।

कैबिनेट बैठक में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी उन्होंने राज्यहित में विकास और प्रशासनिक सुधारों को गति देने वाले बताया। उन्होंने कैबिनेट के निर्णयों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन की शर्तों में राहत देना सरकार का अहम सामाजिक फैसला है।
क्योंकि अभी तक की नियमावली के अनुसार वरिष्ठ महिला नागरिकों के बच्चों की आयु 18 वर्ष से अधिक होने पर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी जाती है। क्योंकि अमूमन देखा गया है कि बहुत से बुजुर्गों का ख्याल उनके बच्चे नहीं रखते हैं ऐसे उन्हें बड़ी लाचारगी का सामना करना पड़ता है।
लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में कैबिनेट के इस निर्णय के बाद किसी बुजुर्ग या विधवा महिला का पुत्र 18 वर्ष का हो जाने के बाद भी वृद्धावस्था पेंशन बंद नहीं होगी। इसका लाभ आने वाले दिनों में हजारों लाभार्थी महिलाओं और पुरुषों को राहत देगा।
इसी तरह उन्होंने जियो थर्मल नीति को मंजूरी को हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम बताया। यह निर्णय ऊर्जा को लेकर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होगा। वहीं पुलों की तकनीकी सुरक्षा के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन आदि आज के तमाम फैसलों को भी, आने वाले समय में प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया।
धामी कैबिनेट ने लिए ये निर्णय
- पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मंजूरी
- सतर्कता विभाग के ढांचे में 20 पद बढ़ाए, 132 से 156 हुई संख्या
- जीएसटी विभाग के ढांचे में भी पदों की संख्या बढ़ी
- नए खनिजों के लिए जिला व प्रदेश में खनन न्यास बनेंगे
- पुत्र 18 साल का होने पर अब बंद नहीं होगी वृद्धावस्था पेंशन।












Click it and Unblock the Notifications