उत्तराखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियां शुरू, निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हुए ये निर्देश
Uttarakhand SIR उत्तराखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इसको लेकर सभी जनपदों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को मतदाताओं तक अपनी पंहुच सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
साथ ही जिला और विधानसभा स्तर पर राजनैतिक दलों से हर 15 दिनों में बैठक करने को कहा है। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में बूथ अवेयरनेस ग्रुप का गठन करने के निर्देश दिए हैं। जनपद स्तर पर एक हेल्प डेस्क का गठन किया जाए ताकि जो लोग उत्तराखण्ड के 2003 की सूची में अपनी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें मदद मिल सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों,बीएलए की नियुक्ति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी,ईआरओ और बीएलओ मतदाताओं के बीच अपनी पहुच सुनिश्चि करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जो मतदाता वर्तमान में दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं उनसे बीएलओ व्यग्तिगत रुप से संपर्क कर उन्हें चिह्नित करें। उन्होंने कहा कि इस पूरी तैयारी का उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को एसआईआर के समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में बूथ अवेयरनेस ग्रुप "बैग" का गठन करने के भी निर्देश दिए हैं।
बता दें कि चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए उत्तराखंड की वर्ष 2003 की मतदाता सूची जारी कर दी है। एसआईआर के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जाना है। आपका वोट 2003 में था या नहीं, इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून कार्यालय ने वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची जारी कर दी है।
निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर आप 2003 की वोटर लिस्ट में अपना नाम पुराने वोटर आईडी कार्ड के इपिक नंबर से सर्च कर सकते हैं। अगर वो नहीं है तो आप एडवांस सर्च में जाकर अपना नाम, पिता का नाम, पोलिंग स्टेशन का नाम, उम्र आदि की जानकारी देकर निकाल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications