निकाय चुनावों के बीच मदरसों पर कार्रवाई को लेकर सियासत,कांग्रेस के सवाल, BJP ने दिया कुछ यूं जबाव

निकाय चुनावों के बीच मदरसों पर कार्रवाई को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसकी टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं। जबकि भाजपा ने प्रदेश में अवैध मदरसों पर कार्यवाही को देवभूमि स्वरूप बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है।

साथ ही इसे चुनाव से जोड़ने वालों पर निशाना साधा कि अच्छे कार्य के लिए प्रत्येक अवसर शुभ होता है, कांग्रेस बताए देवभूमि हित में हो रही इस कार्यवाही के पक्ष में है या नहीं?

Politics action on Madrassas amid civic elections Congress raised questions Timing BJP Answer

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री धामी का इस सजगतापूर्ण और प्रभावी निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही स्पष्ट किया कि भाजपा प्रदेश में विकास के साथ इसके देवभूमि स्वरूप पर कोई समझौता नहीं करेगी। लिहाजा जो लोग अवैध मदरसों को संचालित कर या धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद की साजिद से प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने की साजिश में जुटे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

देवभूमि के सांस्कृतिक, पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वरूप के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री धामी ने पहले भी ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय लिए हैं जिनका असर धरातल पर नजर आने लगा है। परिणाम यह है कि आज देश के कई राज्यों के लिए उनके यह कदम नजीर बनते जा रहे हैं।

वहीं उन्होंने मदरसों पर हो रही कार्यवाही की टाइमिंग को लेकर उठाए गए विपक्ष के सवालों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। साथ ही कांग्रेस से पूछा, वे इस कार्यवाही को सही मानते हैं या गलत। यदि सही मानते हैं तो सनातनी सिद्धांत, शुभस्य शीघ्रम के अनुशार कोई भी टाइमिंग गलत नहीं हो सकती है। और यदि वह अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई को गलत मानते हैं तो उन्हें इधर-उधर की बातें करने के बजाय अपना स्पष्ट राजनीतिक विरोध दर्ज कराना चाहिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी बंद कमरों में तुष्टिकरण के वादे और फाइलों में सनातन विरोधी निर्देश के लिए जानी जाती है। उनके नेता अंदरखाने तो कार्यवाही का विरोध करते हैं, लेकिन देवभूमि की जनता के डर से इसे सार्वजनिक स्वीकार करने से डरते हैं। तभी चुनाव आदि की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़ा कर जनता को भरमाने की असफल कोशिश में लगे हैं। बता दें कि सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन इनकी जांच में जुटा है। साथ ही मदरसों को फंडिंग कहां से होती है। इसकी भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+