PM Narendra modi की मां हीराबेन पंचतत्व में विलीन, सीएम धामी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी की मां के निधन पर पूरा देश अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी पंचतत्व में विलीन हो गई है। पीएम मोदी की मां के निधन पर पूरा देश अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। साथ ही अपने तरीके से पीएम मोदी के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े होकर भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। भक्ति, तपस्या व कर्म की प्रतिमूर्ति, प्रधानमंत्री जी जैसे महान कर्मयोगी को गढ़ने वाली मां को शत्-शत् नमन। बाबा केदार एवं प्रभु बदरी-विशाल से प्रधानमंत्री जी व समस्त परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति व दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना करता हूं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान जारी कर कहा है कि
प्रधानमन्त्री जी की माता का देहान्त काफी दुखद है।देश के प्रधानमन्त्री जी की वे प्रेरणाश्रोत थी,उनके द्वारा दिए गए संस्कार मोदी जी का मार्गदर्शन किया करते थे,भगवान माता जी को अपने चरणों में स्थान दें,तथा परिवार को दुःख सहन करने की शक्ती प्रदान करें।
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि
देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की पूज्यनीया माता हीराबेन जी के निधन के समाचार से हम सब स्तब्ध हैं, पूरा देश स्तब्ध है, इस परम दुःख की घड़ी में पूरा देश, हम सब और मेरा परिवार मोदी जी के साथ खड़ा है। उस पूज्यनीया माता जो अब दिवंगत हैं जिन्होंने देश को मोदी जी जैसा कर्तव्यनिष्ठ पुत्र दिया मैं, उन्हें शत्-शत् नमन करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications