PM MODI पिथौरागढ़ दौरे को लेकर हलचल तेज, प्रदेश संगठन ने इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी, जनसभा की तैयारियां शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 11 व 12 अक्टूबर के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा संगठन ने 12 अक्टूबर को प्रस्तावित जनसभा के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

आगामी 12 अक्टूबर को पीएम मोदी की प्रस्तावित पिथौरागढ़ जनसभा के प्रभारी और कृषि मंत्री गणेश जोशी मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचें, जहां मंत्री जोशी ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित दौरे को लेकर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। जोशी ने कहा उत्तराखंडवासी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साहित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी बनाया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल को पीएम के कार्यक्रम और जनसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता रैली में पार्टी गतिविधियों, कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाएंगे और जनसभा की तैयारियों का प्रबंधन करेंगे।
पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी नारायण आश्रम में भी समय बिताएंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी कुछ समय एकांत में बिताने के लिए यहां आ रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी आदि कैलाश के व्यू प्वाइंट जाएंगे और यहां शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी पार्वती कुंड में पूजा अर्चना भी करेंगे। इसके बाद पीएम का गूंजी गांव के लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। बाद में पिथौरागढ़ में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे और चुनाव का शंखनाद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications