पीएम मोदी का पिथौरागढ़ दौरा, मायावती आश्रम जाने का कार्यक्रम रद्द, जागेश्वर और रैली को लेकर तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा संगठन मोदी की जनसभा को लेकर रणनीति में जुटी है। इस बीच पीएम मोदी के मायावती आश्रम का दौरा रद्द हो गया है। मायावती आश्रम का दौरा रद्द किन कारणों से किया गया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

PM Modi visit to Pithoragarh program Mayawati Ashram cancelled, preparations intensified Jageshwar

माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से पीएम मोदी मायावती आश्रम नहीं जाएंगे। अब पीएम मोदी रात्रि विश्राम कहां करेंगे या फिर उसी दिन लौट जाएंगे। ये अभी तय नहीं है। फिलहाल जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना और आदि कैलाश व्यू प्वाइंट के कार्यक्रम तय हैं।

प्रधानमंत्री का ज्योलिकांग और पिथौरागढ़ पहुंचने का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम आदि कैलाश के दर्शन के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी आदि कैलाश के बेस कैंप बनाए गए हैलीपेड में पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 500 मीटर कार से पहुंचेंगे।

मोदी की जनसभा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। होने जनसभा के दौरान सुरक्षा के लिए 1200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। वहीं वीवीआईपी के आगमन के समय निर्धारित सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेंगी। पुलिस कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के मकानों मे किराएदारों बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रही है।

बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को जीआईसी मे पार्क किया जाएगा। इसके साथ ही बाहर के जनपदों से आने वाले वाहन सिल्थाम, घंटाकरण, नगरपालिका, अपटेक तिराहा होते हुए जीआईसी जाएंगे। स्थानीय वाहन देव सिंह मैदान में पार्क होगें। यहां से लोग पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। गुप्ता तिराहा और विजडम तिराहे के पास वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा और चार घंटे के लिए वन वे व्यवस्था को रोका जाएगा।

कैबिनेट मंत्री और पीएम मोदी की जनसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे, मंत्री गणेश जोशी सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आगामी 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में प्रधानमंत्री के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने को लेकर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मोदी की जनसभा को सफल बनाने में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+