उत्तराखंड में पीएम मोदी की हल्द्वानी रैली चुनावी समीकरणों को साधने के लिए भी है खास, जानिए कैसे

30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी में, 17,500 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

देहरादून, 29 दिसंबर। उत्‍तराखंड में मिशन 60 प्‍लस के लक्ष्‍य को हासिक करने के लिए गढ़वाल की 41 सीटों के बाद अब भाजपा कुमांऊ की 29 सीटों पर भी फोकस कर रही है। 4 दिसंबर को देहरादून के बाद अब 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम 17,500 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस रैली के जरिए भाजपा प्रदेशभर की 70 विधानसभा सीटों तक पीएम मोदी की आवाज को पहुंचाने में जुटी हैा

 PM Modis Haldwani rally in Uttarakhand is also special for solving electoral equations, know how

प्रस्‍तावित रैली को बढाया गया आगे

4 दिसंबर को देहरादून में विजय संकल्प महारैली के सफल आयोजन होने के बाद भाजपा ने 24 दिसंबर को कुमांऊ में भी पीएम मोदी की एक रैली आयोजित करने का दावा किया था, लेकिन पीएम मोदी का समय न मिलने का कारण कार्यक्रम को 30 तारीख तक बढ़ा दिया गया। देहरादून की रैली से उत्‍साहित होकर भाजपा ने पूरे प्रदेशभर में विजय संकल्‍प रथ यात्रा भी शुरू की हुई हैा भाजपा का दावा है कि विजय संकल्प यात्रा में अब तक 3 लाख 35 हज़ार लोग शामिल हो चुके हैं। अब तक सम्पन्न 11 दिन में 3.5 हज़ार किलोमीटर की दूरी की यात्रा में तय हो गयी है । यह यात्रा अब तक कुल 43 विधानसभाओं में पहुँच चुकी है | दूसरे चरण में नव वर्ष आगमन के साथ शेष 27 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगीा जो कि पीएम मोदी की रैली के बाद होनी हैा अब पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा सरकार और संगठन की और से तैयारियां पूरी कर ली गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजन स्थल पर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर जाकर अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम के दिन हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा और एक विशाल जनसभा भी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कुमाऊं मंडल के लिए एम्स का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने सहमति दी और अब 30 दिसंबर को हल्द्वानी आगमन पर प्रधानमंत्री कुमाऊं में एम्स का शिलान्यास करेंगे।

भाजपा के लिए खास है हल्‍द्वानी
उत्तराखंड गढ़वाल और कुमांऊ दो क्षेत्रों में बंटा है। गढ़वाल की 41 सीटें और कुमांऊ की 29 सीटें मिलाकर कुल 70 सीटें हैं। भाजपा देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प महारैली का आयोजन कर चुकी है। इसमें भी 18 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया था। अब पीएम कुमांऊ में 17,500 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे हैं। भाजपा ने इस कार्यक्रम के लिए हल्द्वानी को चुना है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के निधन और यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी के बाद से भाजपा की नजर हल्द्वानी सीट और आसपास की सीटों पर बना हुआ है। पीएम मोदी के हल्द्वानी की रैली के जरिए भाजपा तराई सीटों को भी फोकस करना चाहेगी, जो कि किसान आंदोलन की वजह से भाजपा को छिनने का डर लगा हुआ है। अब भाजपा किसानों को अपने पक्ष में करने के प्रयास करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+