PM मोदी की मां के लिए की अपमानजनक टिप्पणी, CM धामी और भाजपा कांग्रेस-आरजेडी पर हमलावर, असली नफरती चेहरा बताया

पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा ने इसे कांग्रेस पार्टी का असली नफरती चेहरा बताया है। कहा कि बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के प्रति अभद्र व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत ही निंदनीय, अमर्यादित एवं कुत्सित मानसिकता का प्रतीक है।

PM Modi mother Made derogatory remarks CM Dhami BJP attacked Congres RJD called real face hatred

धामी ने कहा कि यह केवल राजनीति की मर्यादा का पतन नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति की जड़ों में रचे-बसे मातृत्व और नारी सम्मान पर भी सीधा प्रहार है। जिन नेताओं से जनता संवेदनशीलता और सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा करती है, उनका इस स्तर तक गिर जाना उनके अंतर्मन की दूषित सोच और लगातार जनता से मिल रही अस्वीकृति की बौखलाहट का स्पष्ट प्रमाण है।

बिहार की जागरूक जनता सब देख रही है। वह अपमान और नफ़रत की इस राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी और आगामी चुनावों में अपने एक-एक मत से इसका करारा जवाब देगी। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ये वो जुर्म है कि हजार भी माफी मांगे, जनता उनको माफ नहीं करने वाली है।

मीडिया में जारी अपने बयान में उन्होंने कहा, बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है। उनके नेताओं ने इस यात्रा में अपमान, नफरत और अश्लीलता की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिखाया गया राजनीति का यह सबसे निचला स्तर उनकी नफरत की दुकान का असली चेहरा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को न देश के स्वाभिमान की चिंता है और न ही प्रदेश की। विभिन्न राज्यों के लोगों को आपस में लड़ाना इनकी रणनीति का हिस्सा रहता है। इसी क्रम में तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाया।

वहीं कहा कि इतने सारे राजनैतिक ड्रामे के बाद भी उनकी यात्रा सफल नहीं हो रही है। यही वजह है कि हताशा में आकर वे प्रधानमंत्री मोदी की पूज्य स्वर्गीय माता को गाली दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हज़ार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफ़ी मांगें, तब भी जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+