केदारनाथ में फैलाई जा रही गंदगी पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखने की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 29 मई को मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस दौरान समाज के कई मुद्दों पर बात की।
नई दिल्ली, 29 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 29 मई को मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस दौरान समाज के कई मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा में फैलाई जा रही गंदगी से दुखी हूं।
Recommended Video

पीएम मोदी ने आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की कि हमें तीर्थ स्थलों की गरिमा को बनाए रखने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि चारधाम में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ यात्रियों द्वारा केदारनाथ में गंदगी फैलाई जा रही है। इससे हम दुखी हैं। यात्रियों से अपील की कि तीर्थस्थलों को साफ रखने में भूमिका निभाएं।
जहां जाएं वहां गंदगी का ढेर ठीक नहीं
पीएम मोदी ने अपील की कि हम पवित्र यात्रा में जाएं और वहां गंदगी का ढेर हो, यह ठीक नहीं है। सुचिता, साफ-सफाई, एक पवित्र वातावरण को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। उसे जरूर बनाए रखें। कहा कि जहां श्रद्धा है, वहां सृजन और सकारात्मकता भी है। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं जो बाबा केदार के धाम में दर्शन-पूजन के साथ-साथ स्वच्छता की साधना भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications