Pithoragarh में सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, रात में नहीं हो पाया रेस्क्यू, दो लोगों की मौत, एक घायल
Pithoragarh उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क हादसा हो गया। एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हैं। घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतकों के शवों को एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर रेस्क्यू किया।
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, थल की तरफ से आ रही आल्टो कार रिण बिछुल नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार के परखच्चे उड़े हुए थे। रात में अंधेरा होने की वजह से सिर्फ घायल को ही निकाला जा सका।

कड़ाके की ठंड और तीखी खाई होने से रात को एक व्यक्ति संजू पुत्र नरोत्तम प्रसाद निवासी जीआइसी पिथौरागढ़ को खाई से निकाला और 108 चिकित्सा वाहन से घायल को रात को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया। घायल बेहोश था। वाहन में तीन लोगों के होने की सूचना थी। रात को रेस्कयू में दो लोगों का पता नहीं चल सका।
शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू चलाया गया। सुबह खाई से संजय कुमार और हयात के शव मिले। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के आपदा कंट्रोल कक्ष पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि स्वालिक से आगे रनबिछुल नामक स्थान पर एक ऑल्टो कार (संख्या - UK 05 4405) गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक प्रेम उपराड़ी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका था। शेष दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में लगभग 300 मीटर गहरी खाई से दोनों मृतकों के शवों को निकालकर लगभग 1.5 किलोमीटर पैदल दुर्गम पहाड़ी एवं नदी मार्ग से होते हुए सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द कर 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
मृतकों का विवरण:
- हयात सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, आयु 38 वर्ष, निवासी - ग्राम सात सीलिंग
- संजय कुमार पुत्र प्रेम राम, निवासी - ग्राम पंडा












Click it and Unblock the Notifications