पिथौरागढ़ हादसा अपडेट: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने बरामद किए 6 शव, 4 पर्यटक शामिल
आदि कैलाश यात्रा से लौट रहा वाहन बीते मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें 6 लोग सवार थे। हादसे के समय बारिश होने की वजह से रेस्क्यू अभियान नहीं हो पाया। इस वजह से बुधवार को एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत से सभी 6 शव बरामद कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर आदि कैलाश से यात्रियों को ला रही जीप तंपा मंदिर के पास अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।
Recommended Video
स्थानीय पुलिस चौकी के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि वाहन (UK04-TB 2734) में कुल 06 लोग सवार थे, जो आदि कैलाश यात्रा के लिए आये थे। इनमें से 02 स्थानीय निवासी थे।
दुर्घटनास्थल बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते उस दिन रेस्क्यू अभियान चलाया जाना सम्भव नही हो पाया। बुधवार 25 अक्टूबर को सुबह से ही एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
वाहन में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए खाई में उतरकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए सभी शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया।
वाहन सवार लोगों का विवरण:-
-सत्यब्रदा पारैदा, 59 वर्ष , निवासी बंगलुरू
-नीलाला पन्नोल, 58 वर्ष, निवासी हैदराबाद
-मनीष मिश्रा, 48 वर्ष
-प्रज्ञा, 52 वर्ष, निवासी दिल्ली
-हिमांशु कुमार, 24 वर्ष , निवासी धारचूला पिथौरागढ़
- विरेन्द्र कुमार, 39 वर्ष, निवासी धारचूला पिथौरागढ़












Click it and Unblock the Notifications