दोस्तों के साथ घूमने आया व्यक्ति गंगा नदी में बहा, मद्महेश्वर ट्रेक पर लापता व्यक्ति को SDRF ने ढ़ूंढ निकाला

ऋषिकेश में रामझूला के पास गंगा नदी में पैर फिसलने से एक व्यक्ति नदी में बह गया। व्यक्ति अपनी पत्नी व दो अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया हुआ था। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। उधर मदमहेश्वर ट्रेक पर लापता हुए ट्रैकर को एसडीआरएफ टीम ने सकुशल ढूंढ लिया है। एसडीआरएफ की टीम ने 04 दिनों से मदमहेश्वर ट्रेक पर लगभग 09 किमी पैदल ट्रैक पर गहनता से खोजबीन की।

person who came hang out with friends swept away Ganga river, SDRF found missing person Madmaheshwar trek.

रविवार को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ऋषिकेश में रामझूला के पास गंगा नदी में एक युवक बह गया है जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग के माध्यम से भी लगातार गहन सर्च किया जा रहा है। व्यक्ति का नाम ओखला निवासी ललित शर्मा 30 वर्ष बताया जा रहा है।

उधर मदमहेश्वर ट्रेक पर लापता हुए ट्रैकर को एसडीआरएफ टीम ने सकुशल ढूंढ लिया है। एसडीआरएफ की टीम ने 04 दिनों से मदमहेश्वर ट्रेक पर लगभग 09 किमी पैदल ट्रैक पर गहनता से खोजबीन की। कल रात्रि ट्रैकर को एसडीआरएफ,फॉरेस्ट टीम व गोंडार गांव के स्थानीय निवासियों के संयुक्त प्रयासों से ढूंढ लिया गया।

ट्रैकर द्वारा बताया गया कि वह अपने 11 सदस्यीय ग्रुप के साथ मदमहेश्वर ट्रैकिंग के लिए आया था। लेकिन शॉर्टकट रास्ता लेने के कारण नानू नामक स्थान पर नदी किनारे फंस गया व पैर में चोट लगने के कारण वहां से नही निकल पाया। ट्रैकर की पहचान राजीव विश्वास जिला हूगली पश्चिम बंगाल के रुप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+