उत्तराखंड: UP की जनता ने सपा, बसपा और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया, बोले सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी आनंद कुमार गोंड के समर्थन में रोड शो किया। साथ ही उन्होंने लोगों से आनंद कुमार गोंड के लिए वोट मांगे।

सीएम धामी ने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता से मिले स्नेह व समर्थन से अभिभूत हूं। चिलचिलाती धूप में भी बहराइच की जनता ने जिस तरह से बाहर निकल कर अपना समर्थन दिया, उससे यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूर्णत: संकल्पित है।

-

उत्तर प्रदेश की जनता सपा, बसपा और कांग्रेस की जातिवादी और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह से नकार चुकी है। उन्हें भाजपा की विकासवादी और जनकल्याणकारी नीतियों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि जन-जन का विश्वास अटल, जीतेगा बहराइच, खिलेगा कमल।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 'पिछले 10 सालों में देश में रिकॉर्ड औद्योगिक निवेश हुआ', बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+