'अंग्रेज अगर दो चार साल ओर रह जाते तो पौड़ी का विकास करके जाते.. ', जानिए किस BJP MLA का बयान हो रहा वायरल

उत्तराखंड में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को लेकर मचे बवाल के बाद विपक्ष ने जमकर सरकार की घेराबंदी की। जिसके बाद आखिरकार प्रेमचंद को इस्तीफा सौंपना पड़ा। ये मामला अभी शांत ही नहीं हुआ कि भाजपा के एक और विधायक का बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी का एक बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरज हो रहा है। इस वीडियो में विधायक विकास की बात कर रहे हैं। साथ ही पौड़ी को मसूरी के बाद दूसरा सबसे फेमस पर्यटक स्थल बता रहे हैं। वे मानते हैं कि पौड़ी का विकास नहीं हो पा रहा है।

Pauri MLA Rajkumar Pori statement viral British stayed two-four more years they would have developed

वे आगे कहते हैं कि अंग्रेज अगर दो से चार साल ओर रह जाते तो पौड़ी का विकास करके जाते। विधायक के इस बयान के बाद कांग्रेस को एक बार फिर भाजपा पर हमला करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कहा कि उत्तराखंड के पौड़ी से भाजपा विधायक राजकुमार पोरी कह रहे हैं कि हमें आजादी कुछ जल्दी मिल गई दो-चार साल यदि हम अंग्रेजों के गुलाम और रहते तो पौड़ी का विकास हो जाता। क्या मानसिकता है भाजपा विधायक की। ग्यारह साल से केंद्र में और आठ साल से राज्य में भाजपा सरकार है। क्या अब भी विकास नहीं हुआ।

सोशल मीडिया में भी इस बयान को लोग जमकर वायरल कर रहे हैं। बयान को लेकर वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला ने लिखा कि भई, विधायक जी, अंग्रेजों ने जो किया, सो किया। आप विधायक हैं, सक्षम हैं, आप चाहे तो पौड़ी को चकाचक बना सकते है। कम से कम पौड़ी का बस अड्डा और वहां साफ-सफाई की व्यवस्था कर दीजिए।

राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विधायक की सच्चाई की तारीफ करनी पड़ेगी। आखिर उन्होंने सही कहने की हिम्मत तो जुटाई कि राज्य बने 25-वर्ष हो गये लेकिन पौड़ी धीरे धीरे पिछड़ता जा रहा हैं। जबकि सबसे ज्यादा 5 सीएम पौड़ी ने ही दिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे भाई यह भी बोल दो की मसूरी तक रेल पहुंच जाती अगर अंग्रेज़ दो-तीन साल और रह जाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+