Pauri Garhwal सड़कों पर गड्ढों का तुरंत इलाज, क्या है कोल्ड मिक्स तकनीक जिससे ट्रैफिक पर नहीं लग रहा ब्रेक

Pauri Garhwal सड़कों पर गड्ढों से हर कोई परेशान है। शासन प्रशासन बार बार मरम्मत करने से परेशान तो आम लोग गड्डों से होने वाले हादसों और परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं। लेकिन पौड़ी में प्रशासन ने इसका नया समाधान निकाला है।

पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का तुरंत इलाज करने के लिए, कोल्ड मिक्स तकनीक का इस्तमाल हो रहा है। इसमें इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए गड्डों को भरा जा रहा है। जिससे यातायात भी तुरंत चालू कर दिया जा रहा है।

Pauri Garhwal Immediate treatment potholes roads what cold mix technology which traffic not affected

पौड़ी जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी और तेज पहल शुरू की गयी है। सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढों को भरने के लिए अब इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स का उपयोग किया जा रहा है। यह एक रेडी-टू-यूज़ कोल्ड मिक्स मटेरियल है, जिसे गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती और इससे गड्ढों की मरम्मत बेहद कम समय में हो जाती है। ख़ास बात यह है कि मरम्मत के तुरंत बाद ही यातायात सुचारु रूप से चालू हो जाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने कहा कि छोटे-छोटे गड्डों को कम समय में भरने के लिए इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स का उपयोग किया जा रहा है।

इस अभियान को तेज गति देने में परिवहन विभाग द्वारा अहम भूमिका निभायी जा रही है। विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत गड्ढों को चिन्हित कर त्वरित मरम्मत कराने की दिशा में समन्वय किया गया, ताकि दुर्घटना संभावित स्थलों पर तुरंत सुधार हो सके। परिवहन विभाग का यह कदम खासकर दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय समन्वय के चलते कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

आरटीओ विमल पाण्डे ने बताया कि सड़कों पर गड्ढे दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह बेहद खतरनाक होता है। इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर जैसी तकनीक से कम समय में मरम्मत संभव हो रही है, यातायात बाधित नहीं होता और सड़क सुरक्षा भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+