PAURI BUS ACCIDENT: न तेज रफ्तार,न ओवरलोड़िंग,बस हादसे में 6 लोगों की मौत,एक पेड़ ने कैसे बचाई कइयों की जान
PAURI BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के पौड़ी में एक बार फिर सड़क हादसे ने 6 लोगों की जान ले ली। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। बस में 28 यात्री सवार थे, जो कि पौड़ी से श्रीनगर गढ़वाल आ रही थी। हादसे में 21 घायलों को हायर सेंटर के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
Recommended Video
उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसे कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। अब तक हादसे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी न तो ओवरलोड थी, नहीं तेज रफ्तार में थी। ऐसे में हादसा कैसे हुआ, ये जांच का विषय है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पौड़ी से श्रीनगर आ रही बस पौड़ी-देहलचौरी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस कई बार पलटी खाते हुए चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के दौरान कई लोग छिटककर बस से बाहर भी गिरे। जिससे कई लोगों की जान बच गई। सूचना मिलते ही
एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि एक व्यक्ति ने श्रीनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस 30 सीटर है और सारे दस्तावेज दुरस्त है। ऐसे में बस न तो रफ्तार में थी न ही ओवरलोड़। फिर भी हादसे का शिकार कैसे हो गई। इसका जबाव अब तक नहीं मिला है।
पौड़ी बस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार यात्रियों के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों का नजदीकी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
हादसे में मृतकों की सूची-
- सुनीता निवासी ग्राम डोभा, उम्र 25 वर्ष
- प्रमिला पत्नी प्रकाश निवासी केसुंदर
- प्रियांशु पुत्र प्रकाश निवासी केसुंदर, उम्र 17 वर्ष
- नागेंद्र निवासी केसुंदर
- सुलोचना पत्नी नागेंद्र निवासी केसुंदर
- प्रेम पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी देहलचोरी, उम्र 70 वर्ष












Click it and Unblock the Notifications