Patwari paper leak प्रकरण के बाद उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं की नई तारीख की तय, ये भी हुआ बदलाव
22 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाने वाली वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को 09 अप्रैल, 2023 और 28 से 31 जनवरी, 2022 के दौरान होने वाली पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा 2021 को दिनांक 23 से 26 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

उत्तराखंड में नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को एक बार फिर नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने पटवारी, लेखपाल भर्ती पेपरलीक प्रकरण सामने आने के बाद वन आरक्षी परीक्षा- 2022 और पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा - 2021 की परीक्षा तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है।
नये प्रश्न-पत्रों का निर्माण कराते हुए आयोजित किया जाएगा
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई आयोग की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लेखपाल / राजस्व उप निरीक्षक परीक्षा 2022 वन आरक्षी परीक्षा- 2022 एवं पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा - 2021 की शुचिता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के चलते इन परीक्षाओं को अब नये प्रश्न-पत्रों का निर्माण कराते हुए आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 22 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाने वाली वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को 09 अप्रैल, 2023 और 28 से 31 जनवरी, 2022 के दौरान होने वाली पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा 2021 को दिनांक 23 से 26 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। इसकी वजह अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपरलीक मामले में गिरफ्तार होना है।
अब तक 4 परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किए
Recommended Video

युवाओं की और से इसको लेकर आयोग पर दबाव बनाया जा रहा था। संजीव चतुर्वेदी की भूमिका पेपर सेट करने से लेकर तमाम गतिविधियों में रहती थी। ऐसे में किसी भी आयोजित होने वाली परीक्षा में इस तरह की गुजांइश न हो। इस तरह का आयोग रिस्क नहीं लेना चाहता है। ऐसे में नई तारीख और नए क्वेश्चन पेपर टाइमलाइन में लाए जाएंगे। जिससे किसी भी तरह की गुजांइश न रहे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अब तक 4 परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किए हैं। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती अब 22 जनवरी की जगह 9 अप्रैल को होगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 से 31 जनवरी की जगह अब 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसी तरह पटवारी लेखपाल भर्ती 8 जनवरी को रद् होने के बाद अब 12 फरवरी को होगा। जबकि सहायक लेखाकार परीक्षा 12 फरवरी की जगह 19 फरवरी को होगी।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications