Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PATANJALI उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव की दवा कंपनी के 14 उत्पादों के लाइसेंस किए निलंबित, जानिए क्यों

उत्तराखंड सरकार ने योग गुरु बाबा रामदेव की दवा कंपनी पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। कंपनी की ओर से भ्रामक विज्ञापन मामले प्रकाशित करने के बाद सरकार ने ये कदम उठाए हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट भी पतंजलि को भ्रामक विज्ञापन को लेकर फटकार लगा चुकी है। जिसके बाद पतं​जलि की ओर से माफीनामा भी दिया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार भी एक्शन मोड में हैं।

PATANJALI Uttarakhand government suspended licenses 14 products Baba Ramdev pharmaceutical company know why

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बाबा रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोर्ट में सुनवाई के बीच उत्तराखंड सरकार की ओर से भी कार्रवाई की गई। उत्तराखंड औषधि नियंत्रण विभाग के लाइसेंस प्राधिकरण ने पतंजलि की दिव्य फार्मेसी कंपनी के 14 प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है।

Recommended Video

    पतंजलि केस की सुनवाई के लिए SC पहुंचे बाबा रामदेव

    उत्तराखंड सरकार ने शीर्ष अदालत को सूचित किया है कि राज्य औषधि लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 14 पतंजलि उत्पादों के लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

    पतंजलि आयुर्वेद के दिव्य फार्मेसी के जिन 14 उत्पादों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपीिग्रट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईिग्रट गोल्ड और पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल हैं।

    पतंजलि फूड्स को जीएसटी खुफिया विभाग ने कारण बताओ नोटिस भेजा है, जिसमें कंपनी से यह बताने को कहा गया है कि उससे 27.46 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट क्यों नहीं वसूला जाना चाहिए। 26 अप्रैल को कंपनी की ओर से नियामक को दी गई जानकारी के अनुसार, उसे जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय, चंडीगढ़ जोनल यूनिट से मिले नोटिस में यह भी कहा गया है कि कंपनी पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+