पंचकूला में एक ही परिवार के 07 सदस्यों के जान देने की घटना को लेकर दून पुलिस का बड़ा खुलासा, ये सच आया सामने
Panchkula case: हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 07 सदस्यों के जान देने की घटना से हर कोई हैरान है। हरियाणा से देहरादून तक इस मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। घटना के सामने आते ही देहरादून पुलिस ने भी अपने स्तर से जांच शुरू की। जिसमें मृतकों के शव बरामद हुए वह कार देहरादून की ही थी।
दून पुलिस ने बताया कि जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि मृतक प्रवीण मित्तल पुत्र देशराज मित्तल का परिवार लगभग 8-9 महीने पूर्व तक कोलागढ़ देहरादून में किराए पर निवास करता था, जो कि मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले थे और वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में निवास नहीं कर रहा था।

पुलिस जांच में पता चला है कि घटनास्थल से जो वाहन मृतक के पास मिला है, वह मालदेवता देहरादून के गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने जब गंभीर सिंह नेगी से संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि उनकी मृतक प्रवीण मित्तल से NGO के काम के सिलसिले में मुलाकात हुई थी।
मृतक पूर्व में चाइल्ड लाइफ केअर मिशन नाम से NGO चलाता था। इसी दौरान मित्रता के चलते गंभीर नेगी ने वाहन अपने नाम पर फाइनेंस करवाया था, जिसे वर्तमान में मृतक चलाता था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि मृतक का परिवार चंडीगढ़ में ही रह रहे थे।
बता दें कि देर रात हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के सात लोगों ने जान दे दी। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले, कार देहरादून नंबर की। जिसके बाद ये संभावना जताई गई कि परिवार देहरादून का रहने वाला है।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार कुछ समय पहले देहरादून से चंड़ीगढ़ शिफ्ट हो गए थे। साथ ही कर्ज के बोझ तले दबे परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात को घटना सामने आई। जिसके बाद से हरियाणा पुलिस से लेकर देहरादून पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications