Panchayat chunav के पहले चरण का मतदान के लिए थमा चुनाव प्रचार का शोरगुल, जानिए कब है वोटिंग कब आएगा परिणाम
Panchayat chunav: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया है। इसके बाद प्रत्याशी मतदान से पहले सिर्फ डोर टू डोर प्रचार कर पाएंगे। पहले चरण में 49 विकास खंडों में मतदान होने हैं। ऐसे में चुनाव से 48 घंटे पहले यानी आज 22 जुलाई शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में गढ़वाल मंडल के 6 जिलों के 26 विकासखंडों में और कुमाऊं मंडल के 6 जिलों के 23 विकासखंडों में मतदान होना है। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। जिसके बाद 31 जुलाई को मतगणना होगी।

पहले चरण के मतदान के लिए सोमवार से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई थीं। आज भी दूरस्थ क्षेत्रों की पोलिंग पार्टिंया रवाना हुईं। जबकि अन्य क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां कल रवाना होंगी। पंचायत चुनाव में कुल 47 लाख 77 हजार 72 मतदाता हैं। जिसमें 24 हजार 65 हजार 702 पुरुष मतदाता और 23 लाख 10 हजार 996 महिला मतदाता के अलावा 374 अन्य मतदाता भी शामिल हैं। पंचायत चुनाव के लिए 95 हजार 909 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें मतदान स्थल पर 11 हजार 849 पीठासीन अधिकारी, 47 हजार 910 मतदान अधिकारी, 35 हजार 700 सुरक्षा कर्मचारियों के अलावा 450 अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
पंचायत चुनाव 2025 में 32 हजार 580 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के 350 पदों पर अब 1,587 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2,732 पदों पर 9,194 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 6,119 पदों के लिए 17 हजार 564 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य 1,881 पदों के लिए 4,235 उम्मीदवार चुनावी मैदान में मौजूद हैं। जिला पंचायत सदस्य के 8 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 240 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 1,361 उम्मीदवार और ग्राम पंचायत सदस्य के 20 हजार 820 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 में किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में किसी प्रकार को चुनाव प्रचार तथा सार्वजनिक सभा आदि का आयोजन मतदान समाप्ति के लिये निर्धारित अन्तिम समय से 48 घण्टे पूर्व तक ही किया जा सकता है।
24.07.2025 को होने वाले मतदान में प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार व सार्वजनिक सभा आदि का आयोजन 22.07.2025 को सायं 5.00 (पांच बजे) के बाद तथा -28.07.2025 को होने वाले मतदान के लिये 26.07.2025 को सायं 5.00 (पांच बजे) बजे के बाद नहीं किया जायेगा। उक्त 48 घण्टे की अवधि से पूर्व चुनाव प्रचार में लगा कोई व्यक्ति, जो त्रिस्तरीय पंचायत का निवासी नहीं है, सम्बन्धित त्रिस्तरीय पंचायत को छोड़ देगा।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications