Pahalgam Terrorist Attack: 'कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को अवश्य मिलेगा'- CM धामी

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने उस वक्त बेकसूर लोगों पर गोलियां बरसाईं, जब वो बैसरन के टूरिस्ट स्पॉट पर घुडसवारी कर रहे थे। पर्यटकों पर हुए हमले की पूरे देश में निंदा हो रही है।

इस बीच हर कोई अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना को लेकर कहा कि आंतकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा।

Pahalgam Terrorist Attack

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय और बर्बर कृत्य है। इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला है। आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा।

मंगलवार दोपहर को पहलगाम के बैसरन क्षेत्र में हुआ, जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए, जिनमें तीन पर्यटक और तीन स्थानीय लोग शामिल हैं। बता दें कि दोपहर के करीब 2 बजकर 30 मिनट पर उस वक्त हमला किया गया। जब घुड़सवारी कर रहे पर्यटक पहाड़ के ऊपर थे।

तभी अचानक आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और पर्यटकों को संभलने तक का मौका भी नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक दो से तीन आतंकी पुलिस या आर्मी की वर्दी में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पहले लोगों से उनके नाम और धर्म पूछे, फिर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब से गृहमंत्री अमित शाह से संपर्क किया और स्थिति की जानकारी ली। अमित शाह ने तुरंत आपात बैठक बुलाई जिसमें गृह सचिव, आईबी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+