Operation kalnemi देहरादून पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, फर्जी मौलाना समेत 8 ढोंगियों को किया गिरफ्तार
Operation kalnemi dehradun news उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। जिसमें आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई चौंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। इसमें बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखंड के लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले मौलवी भी पकड़े गए हैं।
जो कि मदरसे के नाम पर भ्रम फैलाकर जबरन लोगो को डराकर, भ्रमित कर चंदा मांगने का काम करते थे। पुलिस ने फर्जी मौलाना सहित 08 फर्जी ढोंगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व ऑपरेशन कालनेमि अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान को सफल बनाने तथा लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले पाखंडियों/ फर्जी मौलवी/ ढोंगी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
में ऐसे व्यक्यिों, जो धार्मिक भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि पुलिस के अभियान के डर से फ़र्ज़ी/ढोंगी/मौलवी देहरादून छोड़कर वापस अपने मूल जनपदों/राज्यों की ओर भागने लगे है। दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान यूपी का एक फर्जी मौलवी सहित 08 ढोंगियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।देहरादून पुलिस की ओर से "ऑपरेशन कालनेमि" के तहत अब तक 121 पाखंडियो/ढोंगियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है












Click it and Unblock the Notifications