Operation Kalanemi: किन्नर के भेष में लोगो से बधाई लेने पहुंचे समुदाय विशेष का गिरोह, पुलिस ने सिखाया सबक
Operation Kalanemi: देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने किन्नर के भेष में लोगो से बधाई मांगने पहुंचे गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के साथी किन्नर के भेष में गृह प्रवेश की बधाई मागने एक घर मे पहुंचे तो आस पास के लोगो को शक होने पर पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस के मौके पर पहुंचने तक अभियुक्त के 03 अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त समुदाय विशेष का है। जो कि अपने साथियों को किन्नर का छद्म भेष धारण करवा कर लोगो के घरों पर उनके साथ बधाई मांगने जाता है।

कोतवाली पटेलनगर से मिली जानकारी के अनुसार सांई लोक कालोनी झींवरहेडी शिमला बायपास रोड देहरादून में कुछ संदिग्ध लोगों के किन्नर बनकर एक नए घर मे गृहप्रवेश के अवसर पर बधाई मांगने के लिए आने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर चौकी नया गांव से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही किन्नर के भेष में आये 03 व्यक्ति मौके से फरार हो गए और उनके उनके साथ ढोल लेकर आए एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया।
जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम यासीन पुत्र रोशन अली निवासी माई का तकिया, सराय मेहंदी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 32 वर्ष बताया। जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने तीन अन्य साथियों, जिनमे से 02 लड़के किन्नर के छद्म भेष में थे, के साथ सांई लोक कालोनी में एक नवनिर्मित घर पर गृहप्रवेश की बधाई मांगने के लिए आया था।
जिन पर आसपास के लोगों को संदेह होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। अभियुक्त तथा उसके साथियों द्वारा घर से बधाई के नाम से पैसे लेने का प्रयास लिया गया था। अभियुक्त के साथियों के संबंध में जानकारी करने पर उनके भी समुदाय विशेष के होने की जानकारी प्राप्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications