ऑपरेशन कालनेमि: दून पुलिस का खुलासा, छांगुर गैंग का इंटरनेशनल कनेक्शन, पाकिस्तान और दुबई से जुड़े तार

Operation Kalanemi Changur gang देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस को छांगुर गैंग के इंटरनेशनल कनेक्शन के बारे में भी अहम जानकारी हाथ लगी है। जिसके तार पाकिस्तान और दुबई से जुड़े हुए निकले हैं।

दून पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित युवतियों को पाकिस्तान के मौलवियों के माध्यम से कुरान की शिक्षा दिलवाई जाती थी। साथ ही उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसके साथ ही युवतियों को घर से भगाने और उनका निकाल मुस्लिम लड़कों से कराने के लिए गिरोह काम करता था।

Operation Kalanemi dun Police disclosure international connection Changur gang links Pakistan Dubai

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि "ऑपरेशन कालनेमि" के तहत दून पुलिस द्वारा अपना धर्म व पहचान को छिपाकर महिलाओं को धोखा देने वाले व्यक्तियों को भी लगातार चिन्हित किया जा रहाहै। दून पुलिस ने रानीपोखरी में एक युवती के पिता की तहरीर पर जब जांच पड़ताल शुरू किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे मिले।

उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज

जिसमें युवती को बहला फुसलाकर मुस्लिम बनाने में अब्दुर रहमान निवासी सहसपुर देहरादून, अबु तालिब मुजफ्फरनगर, अयान दिल्ली, अमन दिल्ली, मुस्लिम महिला स्वेता निवासी गोवा की संलिप्तता पाई गई। जिस पर पुलिस ने उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

मामला अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का

इस मामले में पुलिस अधीक्षक देहात ऋषिकेश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जांच में पता चला कि यह मामला केवल अंतरराज्यीय स्तर का न होकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का है। पीडिता मरियम से जुडे मामले में गहनता से पूछताछ करने पर पता चला कि इससे जुडे एक मामले में देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र की एक अन्य लडकी सुमैया भी इस मामले से जुडी है,जिससे मिलकर उसकी काउंसलिंग की गई और उसके घरवालों को इस सम्बन्ध में सूचित किया गया।

कुरान की तालीम ZOOM APP के माध्यम से दी

जिसने पुलिस को शिकायत कराई और बताया कि सुमैया उम्र 28 वर्ष पढाई करने के लिए बरेली से देहरादून आई थी। लेकिन कुछ लोगों ने उसे को बहला फुसलाकर और प्रलोभन देकर धर्मान्तरण के लिए ब्रेनवाश किया गया। पीडिता का अपने परिवारजनों से कुछ कारणवश तालमेल न होने के कारण बरेली की रहने वाली एक मुस्लिम युवती से दोस्ती हुई जिसने इसका विश्वास जीतकर धीरे-धीरे इस्लाम धर्म के बारे में अच्छी बातें बताकर और मुस्लिम साहित्य उपलब्ध करवाकर इसका सम्पर्क कश्मीर की एक युवती से कराया। जिसने इसे कुरान की तालीम ZOOM APP के माध्यम से दी।

इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरि

कश्मीर के पुलवामा की रहने वाली कुरान की तालीम देने वाली युवती द्वारा इसे रमजान में कश्मीर भी बुलवाया गया और इसे प्रभावित करते हुए इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । इसी दौरान यह पीडिता कश्मीरी युवकों के सम्पर्क में भी सोशल मीडिया के माध्यम से आई। इन सभी लोगों ने मिलकर इसे धर्मान्तरण के लिए प्रेरित किया।साथ ही आनलाइन माध्यम से पाकिस्तान और दुबई के युवकों से संपर्क स्थापित करवाया गया।

आगरा धर्मान्तरण गिरोह से सम्बंधित

पुलिस टीम द्वारा विवेचना में पाया गया कि दोनों मामले एक ही गिरोह से जुडे हुए हैं, जिनके सम्बन्ध में कार्यवाही आगरा पुलिस द्वारा की जा रही है और आगरा पुलिस द्वारा धर्मान्तरण गिरोह से सम्बन्धित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा आगरा जाकर स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर गिरफ्तार लोगों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

● अब तक की विवेचना से प्रकाश में आये व पूर्व में ही आगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों अबु तालिब 2. अब्दुल रहमान 3. अब्दुल रहीम 4. अब्दुल्ला 5. अब्दुर रहमान 6. आयशा उर्फ कृष्णा को कोर्ट से वारण्ट बी प्राप्त कर देहरादून लाया जायेगा। अभियुक्त अयान व सुलेमान की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+