Uttarakhand news: चारधाम यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, अभी केदारनाथ व बद्रीनाथ के ही होंगे दर्शन, जानिए क्यों
Uttarakhand char dham yatra news उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को फिलहाल बहाल कर दिया गया है। मौसम अनुकुल होते ही शासन ने केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा अभी कुछ समय तक स्थगित रहेगी।
दोनों धामों में स्थिति सामान्य होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। अभी केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए ही पंजीकरण किए जाएंगे। उत्तराखंड में कई दिनों से मौसम और बारिश के चलते चार धाम यात्रा पर ब्रेक लगा हुआ था। जिसे राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मौसम साफ होने और रास्ते दुरुस्त होने के बाद केदारनाथधाम और बदरीनाथ धाम की यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया है। शासन ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा शनिवार से बहाल कर दी है। आज से दोनों धामों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मौसम साफ होने और रास्ते दुरुस्त होने के बाद केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया है। जबकि गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा। स्थिति सामान्य होने पर इन दोनों धामों की यात्रा भी शुरू कर दी जाएगी।
30 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक के शुरुआती चार महीनों में यात्रा के 55 दिन में चारों धामों तक एक भी श्रद्धालु नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा 89 दिन में चारों धामों में यात्रियों की संख्या 1 से 1,000 के बीच सिमट गई। 30 अप्रैल से शुरू हुई चार धाम यात्रा में अब तक 42 लाख 58 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री यात्रा 5 अगस्त से धराली आपदा के बाद से बंद है। जबकि यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ यात्रा बीच में मौसम के चलते कई बार बाधित हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications