President Draupadi Murmu सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, ये होगा कार्यक्रम
President Draupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति का श्रीनगर गढ़वाल और पंतनगर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके बाद 9 नवबंर को उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की। बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शामिल हुए। इन दोनों यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को बतौर चीफ गेस्ट शामिल होना है।
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए।
इस बीच राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन भी कर सकती हैं। हालांकि बदरीनाथ का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है। मंदिर समिति अपने स्तर से राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटी है। बता दें कि अभी हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ चुके हैं। जिसमें उपराष्ट्रपति ने गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। अब 7 से 9 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications