निकाय चुनाव: डेमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, कांग्रेस, BJP ने जारी की चेंतावनी, अब होगा एक्शन
निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया निपटने के बाद अब भाजपा, कांग्रेस डेमेज कंट्रोल में जुटी है। दोनों ही दलों के प्रदेश अध्यक्ष अपने स्तर से ही डेमेज कंट्रोल करने में जुटे हैं। इसके लिए सभी को समय दिया गया है। समय पर न मानने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
दोनों दलों में दर्जनों ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय पर्चा भरा है। भाजपा ने निकाय चुनावों में अनुशासनहीनता को लेकर कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतावनी जारी की है।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी सर्वोपरि है लिहाजा सर्वसम्मति और पार्टी संविधान अनुरूप किया गया निर्णय हम सबके लिए बाध्यकारी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निकायों में नामांकन वापसी की समीक्षा करते हुए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से प्रयास अधिक तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश स्थानों पर जहां पार्टी के किसी कार्यकर्ता द्वारा निर्दलीय नामांकन किया था, वह वापिस ले लिए गए हैं।
इस संबंध में ऐसे सभी लोगों ने पार्टी के सिद्धांतों, अनुशासन और क्षेत्रीय विकास के पक्ष में अपने कदम पीछे किए हैं। चूंकि हम सबका एक ही उद्देश्य है, प्रदेश की जनता की सेवा करना और उसके लिए पार्टी की मजबूती जरूरी है। यही वजह है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को पीछे रखकर, सभी कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को जिताने के लिए एकजुट हो गए हैं।
उन्होंने अभी तक नाम वापिसी का निर्णय नहीं लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि सभी कल अंतिम दिन नामांकन वापिस ले लें। वहीं ऐसा नहीं करने वाले लोगों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, उन पर पार्टी संविधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके तहत उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
पार्टी नही चाहती कि किसी को भी ऐसी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़े, इसलिए जिम्मेदार पदाधिकारियों से सलाह मशविरे के बाद पार्टी और प्रदेश हित मे व्यक्तिगत हितों को तिलांजलि दें। उन्होंने उम्मीद जताई कि कल नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होने तक पार्टी के सभी ऐसे निर्दलीय अपने कदम खींच लेंगे।
भाजपा कल से निकाय चुनावों को लेकर प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ सीएम, पूर्व सीएम समेत सांसदों और मंत्रीगणों की सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। वहीं पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में अधिकांश नाम वापिसी पर संतुष्टि जताते हुए स्पष्ट किया कि पूर्व विधायक ठुकराल के अनुरोध पर केंद्रीय नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा।
-
Vijay In NDA: विजय को एनडीए में लाने के लिए क्यों तैयार बीजेपी? दिल्ली की चाल से चेन्नई की सियासत में भूचाल! -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
Bengal Chunav BJP LIST: भाजपा की 144 सीटों की लिस्ट का डिकोड, टिकट पाने वाली 11 महिलाएं कौन? कितने वकील-डॉक्टर -
Tamil Nadu Election: विजय की NDA में एंट्री के पीछे ‘लेडी लक' तृषा? सियासी डील का इनसाइड गेम! -
Sanjay Bhatia from BJP and Karamvir Singh Boudh from Congress Elected to Rajya Sabha -
Kerala Assembly Elections 2026: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की लिस्ट, इस बड़े फिल्म स्टार को मिला टिकट -
Rajya Sabha Polls: BJP's Sanjay Bhatia and Congress's Karamvir Boudh Secure Election Wins Amid Controversy -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications