New Year Celebration 2024:न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए औली में बुकिंग तेज, जल्दी कीजिए, जानिए क्या है यहां खास
न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए औली में होम स्टे और होटल में पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग करनी शुरू कर दी है। यहां अभी से ही 50 प्रतिशत से ज्यादा होम स्टे फुल हो गए है।

बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद औली में प्रकृति ने खूबसूरती की सफेद चादर ओड़ दी है। जिसके बाद से यहां पर्यटक से गुलजार हो रही है। इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक औली का रुख कर रहे हैं।
क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए औली पूरी तरह से तैयार है। इस साल पहले ही औली पर्यटकों से गुलजार हो उठा है। यहां पर्यटकों की चहल-पहल होने से व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि क्रिसमस और नए साल के लिए पर्यटकों की ओर से एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है।
इस बीच औली की वादियां बर्फ से चमक रही हैं। पर्यटक औली में चल रही चेयर लिफ्ट का भी आनंद ले रहे हैं। औली में प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने के साथ ही स्कीइंग का मजा भी ले रहे हैं। इसके साथ ही स्नो ट्रैकिंग भी यहां पर्यटकों को काफी पसंद आता है।
औली में देश का एकमात्र स्की रिजॉर्ट है, जिसकी बफीर्ली ढलानों को फिश से मान्यता मिली है। 1.35 किमी लंबी व 44 मीटर चौड़ी दक्षिण मुखी स्की ढलानें स्कीर्यसों की पहली पंसद रहती हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली देश के सबसे फेमस स्कीइंग डेस्टिनेशन्स में से एक है। यह जगह टूरिस्ट्स और अडवेंचर के शौकीनों की पहली पसंद रही है। यहां से नंदा देवी, माना पर्वत और कामत जैसे पर्वत श्रृंखलाओं की खूबसूरती पास से नजर आती है।
औली आने के लिए पहले देहरादून आना होगा। यहां तक एयरपोर्ट, रेलवे सारी सुविधाएं है। इसके बाद सड़क मार्ग से औली करीब 220 किमी है। देहरादून से औली के लिए टैक्सी, बस आदि कई तरह के वाहन आसानी से मिल जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications