New Year 2024: मसूरी और ऋषिकेश जा रहे हैं तो इस ट्रैफिक प्लान को कीजिए फॉलो, नहीं तो हो सकती है परेशानी

NEW YEAR 2024: नए साल के स्वागत के लिए जश्न की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस ने भी अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली है। इस बीच यातायात व्यवस्था को लेकर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने भी व्यापारियों और प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

31 दिसंबर को होटलों मे होने वाली पार्टी को लेकर भी एसएसपी ने कार्यक्रमों की सूची और विस्तार से जानकारी संबंधित थानों को देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी तरह के भी हुडदंग से पुलिसकर्मियों को सख्ती से निपटने के निर्देेश दिए गए हैं।

New Year 2024 dehradun traffic police plan for Mussoorie and Rishikesh trip on new year

इसके अलावा देहरादून में यातायात व्यवस्था के लिए पर्यटकों व आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है, मसूरी जाने के लिए विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड व सूचना बोर्ड लगाए गए है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखे जाने के लिए देहरादून शहर और मसूरी में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जायेगी। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने और हुडदंग मचाने वाहन चालकों के लिए बैरियर प्वाइंटो पर चेकिंग की जाएगी।

31 दिसंबर को मसूरी, ऋषिकेश आने जाने के लिए ट्रैफिक प्लान-

दिल्ली से रुड़की / सहारनपुर से मोहण्ड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान' -

दिल्ली /रुड़की / सहारनपुर मोहण्ड- आशारोड़ी -.आई0एस0बी0टी0. शिमला बाईपास -सैन्ट ज्यूड चौक- बल्लुपुर चौक -गढ़ी कैन्ट तिराहा अनारवाला तिराहा -जोहड़ी गांव - मसूरी रोड़- कुठाल गेट- मसूरी ।

दिल्ली से हरिद्वार- ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान-

हरिद्वार / ऋषिकेश से हर्रावाला दृ मोहकमपुर फ्लाईओवर दृ जोगीवाला दृ न् टर्न कैलाश अस्पताल - पुलिया नं0 06 - रिंग रोड़- लाडपुर तिराहा -सहस्त्रधारा क्रासिंग - आईटी पार्क - किरशाली चौक - साईं मन्दिर तिराहा -मसूरी डायवर्जन - कुठालगेट - मसूरी ।

3- मसूरी से दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / ऋषिकेश / हरिद्वार / विकासनगर जाने हेतु वापसी रुट
मसूरी -कुठाल गेट - ओल्ड राजपुर रोड़ - राजपुर - साँई मन्दिर - कृरशाली चौक - आई0टी0 पार्क - तपोवन बाईपास रोड - नालापानी चौक तपोवन गेट - लाडपुर तिराहा - पुलिया नं0 06 - जोगीवाला से ऋषिकेश / हरिद्वार/ आई0एस0बी0टी0 की ओर जा सकेंगे

बैरियर प्वाइंट

1. जोगीवाला
2. बंगाली कोठी
3. सहस्त्रधारा क्रासिंग
4. महाराणा प्रताप चौक रायपुर
5. मसूरी डायवर्जन
6. शिमला बाईपास
7. आशारोडी
8. कुठालगेट
9. बल्लूपुर चौक
10. सांई मन्दिर

मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों के लिये यातायात प्लान

1- मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग क्रेग से जेपी बैण्ड व जेपी बैण्ड से बार्लाेगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से मेन रोड पर भेजा जायेगा, जो कि वन वे रहेगा ।

2- पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए जेपी बैण्ड से बार्लाेगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड़ की ओर भेजा जायेगा ।

3- लाल टिब्बा से आने वाले वाहनों को मंलिगार तिराहे से डायवर्ट करते हुए बुडस्टॉक स्कूल के नीचे से जेपी बैण्ड और जेपी बैण्ड से बार्लाेगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड की ओर भेजा जायेगा ।

4- धनोल्टी / बाटाघाट से आने वाले ट्रैफिक को जेपी बैण्ड से बार्लाेगंज की ओर डायवर्ट करके झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड़ की तरफ भेजा जायेगा ।

मसूरी क्षेत्रान्तर्गत वाहनों को पार्क किये जाने हेतु पार्किंग स्थल

पिक्चर पैलेस से लण्ढौर रोड़, जैन धर्मशाला तक रोड़ के दाहिनी ओर एवं नगर पालिका पार्किगं।

कम्पनी गार्डन पार्किंग ।
डक्क्। की लाईब्रेरी पार्किंग ।
पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड ।
ैल्स्प्म्ैज्व्छ च्।त्ज्ञप्छळ पिक्चर पैलेस ।
डक्क्। पार्किंग लण्ढोर ।
टॉउन हाल पार्किंग नगर पालिका कुलड़ी ।
किंग ग्रेग पार्किंग ।
मल्टीस्टोरी पार्किंग कैम्पटी स्टैण्ड ।

ऋषिकेश हेतु यातायात प्लान

  • हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आने वाले पर्यटक वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश भेजा जाएगा।
  • भरत विहार, चन्द्रभागा नदी किनारे और पुराने रेलवे स्टेशन के पास वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग रहेगी ।
  • सवारी वाहन ओर लोकल वाहनों को श्यामपुर से होते हुए मुख्य मार्ग से शहर में प्रवेश कीज छूट रहेगी ।
  • ट्रैफिक का दबाव कम रहनें पर बाहरी राज्यों के वाहन हरिद्वार बाईपास मार्ग से ऋषिकेश की ओर आ सकेंगे ।
  • ऋषिकेश से हरिद्वार जाने के लिए बाईपास स्थित मनसा देवी फाटक से बैराज होते हुए चीला रोड की ओर यातायात को भेजा जायेगा ।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+