National Games में पदक विजेता खिलाड़ियों को ईनामी राशि होगी दोगुनी,जानिए उत्तराखंड खेल विभाग की क्या है तैयारी

अगले साल होने वाले राष्ट्रीय खेलों में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर मौजूदा के मुकाबले दोगुनी धनराशि दी जाएगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य में अभी राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को छह लाख की नकद राशि मिलती है।

यदि वित्त विभाग की ओर से मंजूरी मिलती है तो यह राशि 12 लाख रुपये हो जाएगी। खेल मंत्री के मुताबिक खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी तरह अन्य पदकों पर भी राशि में बढ़ोतरी होगी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों साथ की बैठक की।

National Games prize money medal winning players doubled know what preparation Uttarakhand Sports Department

मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों की परफेक्ट 'हैंड होल्डिंग' के लिए विदेशी कोच उपलब्ध कराने और प्रदेश के हर जनपद से 'टॉर्च रिले' निकालने के निर्देश दिए हैं। संघ के अनुसार चयनित खिलाड़ियों का पहला कैंप इसी महीने की 26 तारीख से शुरू होगा और भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।

बैठक में खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट कोच मुहैया करवाने पर भी सर्वसम्मति बनी और तय किया गया कि कोच चाहे देश के भीतर के हों या विदेश से हों, उनको खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य सरकार ने नेशनल गेम्स की पदक तालिका में टॉप फाइव में आने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि राज्य की झोली में अधिक से अधिक पदक आएं इसके लिए सभी जरूरी कदम लगातार उठाये जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में 38 ही खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें 34 खेल पूर्व से शामिल खेल होंगे जबकि चार राज्य से जुड़े खेल शामिल किए जाएंगे। इन चार खेलों में से मलखम्ब और योग को तय कर लिया गया है जबकि शेष बचे दो खेलों पर निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+