National Games 2025 में उत्तराखण्ड की लंबी छलांग, 13 गोल्ड के साथ ग्यारवें से छठे पायदान पर पहुंचा
National Games: 8 फरवरी यानि शनिवार का दिन नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के नाम पर रहा। गोल्डन हैट्रिक मेडल की बदौलत उत्तराखण्ड ग्यारवें से छठे पायदान पर पहुंच गया है। देवभूमि को अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर व 23 ब्राउंज समेत 57 मेडल जीत चुका है।
माडर्न पेंटाथ्लॉन में ममता खाती और सक्षम सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीते, वहीं सक्षम सिंह और ममता खाती की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इनके अलावा नीरज नेगी, सक्षम सिंह और लाल की तिकडी ने लेसर रन टीम इवेंट में उत्तराखंड को सोना दिलाया।

ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी ने की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया। खास बात यह रही कि सक्षम सिंह और ममता खाती ने तीन तीन गोल्ड जीतने में भूमिका निभाई। इन दोनों ने अपना नाम राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है।
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि आज हमारे खिलाडियों ने वह कारनामा कर दिखाया जो हर किसी की कल्पना से परे था। दिनभर में एक दो नहीं पूरे पांच गोल्ड मिले। खिलाडियों नें देवभूमि पर मानों सोने की बारिश ही कर दी। रेखा आर्य ने कहा कि आपको बधाई देने के लिए आज मुझे शब्द कम पड़ रहे हैं।
आपके सम्मान में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है। देवभूमि हमेशा आपके जैसी संतति पर गौरवान्वित होती रहेगी। आपने पेंटाथ्लॉन में उत्तराखंड को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है। इनके अलावा पेंटाथ्लान में मंजू गोस्वामी और लाल ने इंडीविजुएल इवेंट में भी ब्रांज मेडल हासिल किया है। उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के 12वें दिन तक 57 मेडल जीत चुका है। इससे पहले किसी भी राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने इतने पदक नहीं जीते थे। उत्तराखंड का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 गोल्ड मेडल के साथ 2002 में 32वें हैदराबाद नेशनल गेम्स में था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications