उत्तराखंड की टिहरी झील में नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 शुरू, खेल मंत्री ने झील में किया कैनो स्प्रिंट
उत्तराखंड की टिहरी झील में नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 का आगाज हो गया है। कोटी काॅलोनी में राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन हो रहा है। स्पोर्ट्स कप में विभिन्न राज्यों के 22 टीमों के करीब 514 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
टिहरी झील में चार दिवसीय तीसरे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप शुरू चुका है। टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी 38वें क्वालीफायर राष्ट्रीय खेल 2024 में प्रतिभाग करेंगे।

5वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय खेल कैनो स्प्रिंट चौंपियनशिप 2024 के तहत आयोजित टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप में 13 दिसंबर तक क्वालीफायर स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन स्पर्धाओं में 22 प्रांतों से 514 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें से क्वालीफाई करने वाले 38वां क्वालीफायर राष्ट्रीय खेल 2024 में प्रतिभाग करेंगे।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह महज कैनोइंग और कयाकिंग प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि इस प्रतियोगिता से अगले साल शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी क्वालीफायर होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, जिससे आने वाले समय में टिहरी झील एडवेंचर स्पोर्ट्स का बड़ा डेस्टिनेशन बनेगी। टिहरी बांध की झील में चार दिवसीय टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप शुरू हो गया है।
जिसमें देशभर से टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि हमें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिली है। इसमें भी टिहरी की टिहरी लेक में कयाकिंग, कैनोइंग और रोईंग प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस दौरान रेखा आर्य ने टिहरी झील में कैनो स्प्रिंट भी किया।
मंत्री आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं और क्षमताएं हैं। रेखा आर्य ने कहा कि टिहरी में शुरू हुई इस चैंपियनशिप के माध्यम से प्रदेश को बेहतर खिलाड़ी मिलेंगे जो आगे चलकर 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग कर प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications