उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर देहरादून से प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर,किसी भी समय हो सकता है ऐलान

उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस अपने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने में जुटे हैं। इस बीच भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल फाइनल कर दिया गया है।

बैठक मे नगरपालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। कांग्रेस ने भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर लिस्ट तैयार की।​ जिसमें कुछ जिलों को छोड़कर बाकि सभी जिलों की रिपोर्ट पर मंथन हुआ।

Names candidates from Dehradun approved civic elections Uttarakhand announcement can any time

उम्मीद की जा रही है कि आज रात तक पहली लिस्ट जारी हो सकती है। रविवार तक प्रत्याशियों की पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी। प्रत्याशी चयन में भाजपा बाजी मार सकती है। गुरुवार देर रात में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश स्तर का काम निपटा दिया गया है। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली शामिल हुए।

बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा,तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विस्तृत विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं निगम महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि आज किसी भी समय लिस्ट जारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+