'पोस्ट-डिनर वॉक', नैनीताल में आधी रात को सड़क पर टहलता नजर आया तेंदुआ, Video

नैनीताल से सड़क पर घूमता हुआ एक तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है, जिसको वीडियो IFS अफसर ने शेयर किया है।

Nainital Leopard

Nainital Leopard: उत्तराखंड के नैनीताल में खाली सड़कों पर घूमते हुए एक तेंदुए का वीडियो सामने आया है। हाल ही में गुजरात से भी ऐसी ही वीडियो सामने आई थी, जहां खूंखार शेरों का झुंड आधी रात को सड़कों पर निकले थे। तेंदुए की वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला ने शेयर किया है, जो अब वायरल हो चुका है।

जंगली जानवरों का बढ़ रहा मूवमेंट

जंगली जानवरों का बढ़ रहा मूवमेंट

जंगलों से आबादी की ओर जानवरों की मूवमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। सड़कों पर टाइगर, तेंदुओ का आना अब आम बात हो गई है। पिछले तीन दिनों से राजस्थान के अलवर में शहरी आबादी के 300 मीटर की दूरी पर प्रतापबंध चौकी के पास सुबह टहलने जाने वाले लोगों को 2 बाघ दिख रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है।

कैमरे में कैद तेंदुआ

कैमरे में कैद तेंदुआ

वहीं नैनीताल में रात के अंधेरे में ठाकुर देव सिंह बिष्ट कैंपस के गेट की ओर जाता हुआ तेंदुआ कैमरे में कैद किया गया है। IFS ऑफिसर साकेत बडोला ने रात में नैनीताल की खाली सड़कों पर घूमते हुए एक तेंदुए का वीडियो साझा किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिख, "पोस्ट-डिनर वॉक, नैनीताल शहर में।" इस वीडियो को 18,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 430 लाइक्स मिले हैं।

यूजर बोला-क्या पता शिकार की तलाश में..

यूजर बोला-क्या पता शिकार की तलाश में..

कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा "आप पोस्ट-डिनर वॉक के बारे में इतने निश्चित कैसे हो सकते हैं...शायद यह अभी भी डिनर की तलाश कर रहा हो..." आपको बता दें कि हाल ही में 8 फरवरी को दोपहर 4 बजे गाजियाबाद की कचहरी में तेंदुआ घुस गया, जिसके हमले से कई आदमी घायल हो गए थे, जिसको घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैप किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+