नोएडा से नैनीताल घूमने आई पर्यटकों की टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो युवतियों की दर्दनाक मौत, 20 की बचाई जान
Nainital accident नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में घटगड के पास टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पर्यटकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 यात्रियों की पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर जान बचाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल मार्ग में रविवार शाम प्रिया बैंड के पास एक टेंपो ट्रैवल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर खाई की ओर जा घुसी। डिवाइडर ने गाड़ी को खाई में जाने से बचा लिया।
हादसे में गाड़ी के नीचे दबने से दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी काट कर शवों को बाहर निकाला। गाड़ी में चालक समेत 22 लोग सवार थे। घायलों को आपात सेवा 108 से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया गया।
बताया गया कि नोएडा (यूपी) के एक निजी कंपनी में कार्यरत 21 लोगों का दल बीते शनिवार को नैनीताल घूमने आया था। दल में 14 लड़के और सात लड़कियां शामिल थीं। रविवार को वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी ट्रेंपो ट्रैवल कालाढूंगी से करीब छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। शुरूआती जांच में ब्रेक फेल होना हादसे का कारण बताया जा रहा है।
बीते एक माह में ये नैनीताल जिले में तीसरा बड़ा हादसा है। 17 नवंबर को नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। इस वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। 25 नवंबर को नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications