रिसॉर्ट में हो रही शादी समारोह की खुशियां मातम में बदली,मेंहदी के दौरान नाचते-नाचते दुल्हन की मौत

नैनीताल जिले के भीमताल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रिसॉर्ट में शादी समारोह के दौरान खुशियां मातम में बदल गई। बताया गया कि मेहंदी रस्म के दौरान नाचते-नाचते एक दुल्हन की मौत हो गई है।

दुल्हन दिल्ली की रहने वाली थी, जबकि दुल्हा लखनऊ का रहने वाला है। दोनों का परिवार शादी समारोह के लिए भीमताल स्थित नाैकुचियाताल के एक रिसॉर्ट में पहुंचा था। मेंहदी रस्म के दौरान ही ये घटना हो गई। परिजन युवती का शव वापस दिल्ली लेकर गए।

nainital happiness wedding ceremony in resort turned into mourning bride died while dancing mehendi

घटना शनिवार की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारका (नई दिल्ली) निवासी डॉ. संजय कुमार जैन अपनी 28 वर्षीय बेटी की शादी के लिए परिजनों के साथ नौकुचियाताल के एक रिसॉर्ट में आए हुए थे। जिसकी शादी लखनऊ निवासी युवक से होनी थी।

दोनों परिवारों के लोग रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे।शादी समारोह के बीच दोनों पक्ष के परिवार वाले सारे प्रोग्राम को इंजॉय कर रहे थे। इस बीच हंसी खुशी के माहौल के बीच मेहंदी का प्रोग्राम शुरू हुआ।

शनिवार की देर शाम को मेहंदी समारोह के दौरान दुल्हन स्टेज पर डांस करते समय अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे डॉक्टरों की टीम ने युवती को बचाने की कोशिश की लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया।

आशंका जताई कि हार्ट अटैक की वजह से युवती की मौत हुई है। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के पुलिस से शव ले जाने का अनुरोध किया। बाद में परिजन शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+