Nainital क्रिकेट लीग में इंटरनेशनल प्लेयरर्स कै नाम पर 32 लाख का फ्रॉड, पूर्व MLA समेत दो लोगों से किया खेल
Nainital Cricket League fraud उत्तराखंड के नैनीताल में अन्तर्र्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में बहुचर्चित ईवीसीएल क्रिकेट लीग में 32 लाख के फर्जीवाडे का मामला सामने आया है। पुलिस ने 02 टीम मालिको से 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने टीम मालिकों को इंटरनेशनल प्लेयर लाने का लालच देकर लाखों रुपए में सौदा किया गया। लेकिन जब आयोजन की डेट निकल गई तो इस पूरे फ्रॉड के खेल की कहानी सामने आ गई। पीड़ितों में एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं। दो मालिकों से 32 लाख रुपए का फ्रॉड किया गया।

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 05.02.2026 को हेमन्त शर्मा निवासी हरियाणा और नारायण पाल पूर्व विधायक सितारगंज द्वारा थाना काठगोदाम में गौलापार इन्दिरा गॉधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री किक्रेट लीग) के मालिक विकास ढाका द्वारा क्रिकेट लीग के आयोजन के नाम पर हेमन्त शर्मा से 23 लाख तथा नारायण पाल से 09 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विकास ढाका को 06.02.2026 को मल्ला काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के लेनदेन से सम्बन्धित बैंक खातों को फ्रीज करवाया गया। विकास ढाका द्वारा लीग में अन्तर्राष्ट्रीय प्लेयर जैसे हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी एवं अन्य रणजी प्लेयर आदि द्वारा प्रतिभाग किए जाने की बात टीम मालिकों को बताई गई।
हेमन्त शर्मा द्वारा ईवीसीएल क्रिकेट लीग में यूपी वॉरियर्स नाम की टीम क्रय की गई थी जिसकी फ्रेंचाईजी फीस 50 लाख अभियुक्त द्वारा बताई गई थी। हेमन्त शर्मा को टीम डिस्काउंट बताकर लालच देकर 30 लाख रूपये में दी गई थी। सौदे के मुताबिक हेमन्त शर्मा द्वारा विकास ढाका को नगद तथा अन्य माध्यम से कुल 23 लाख रूपये टीम क्रय करने के एवज में भुगतान किया गया। नारायण पाल पूर्व विधायक सितारगंज द्वारा उत्तराखण्ड सोल्जर्स नाम से टीम क्रय की गई जिसके एवज में विकास ढाका द्वारा 50 लाख की फ्रेंचाईजी फीस बताई गई थी, नारायण पाल को टीम लालच देकर 10 लाख रूपये डिस्काउंट के साथ सौदा तय किया गया।
सौदे के अनुसार नारायण पाल द्वारा 03 लाख रूपये नगद तथा 06 लाख रूपये हल्द्वानी नगर में प्रचार- प्रसार हेतु लगाए गए होर्डिंग्स सहित कुल खर्चा 09 लाख रूपये का भुगतान किया गया। टूर्नामेंट शुरू होने की तिथि 01.02.2026 निर्धारित की गई, निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी टूर्नामेंट शुरू नहीं हुआ तो शिकायतकर्ताओं को शक हुआ, विकास ढाका से जानकारी ली तो उसने टाल मटोल कर पल्ला झाड़ लिया।
इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पता चला कि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आयोजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं थी। टीम मालिकों को क्रिकेट लीग के नाम पर धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर विकास ढाका पुत्र यशवीर सिंह ढाका निवासी A 162 सैक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications