Uttarakhand: बाघ के आतंक को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, स्कूल, कॉलेजों को बंद रखने के साथ ही जारी हुए ये निर्देश

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बाघ के आतंक को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नैनीताल में बाघ और तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार शाम को खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। इससे पहले भी एक महिला को निवाला बना चुका है।

nainital Administration alerted regarding tiger terror keeping schools colleges closed instructions

नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने जल्द से जल्द बाघ को आदमखोर घोषित करके पकड़ने की निर्देश देते हुए क्षेत्र के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस को भी सहयोग करने को कहा गया है।

नैनीताल जिले में बाघ और तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा हैं। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से पुष्पा देवी महिला की मौत हो गई।

बीते 7 दिसंबर को बाघ द्वारा अन्य महिला इन्द्रा निवासी मलुवाताल (कसैल तोक) को भी घर के समीप ही मार दिया था। जिससे ग्रामीणों नेदहशत का माहौल है। जिसके बाद से ग्रामवासी उक्त बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग कर रहे हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने इस दशा में पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक ने चीफ कन्जवेटर को फोन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में रोष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+